खाने में ऊपर से डालते हैं नमक तो जरूर पढ़े यह खबर – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

खाने में नमक की मात्रा संतुलित होना जरुरी है क्योंकि अधिक नमक खाने से बहुत नुकसान हो सकते हैं। कई लोग भोजन में ऊपर से कच्चा नमक डालते हैं, हालाँकि यह सबसे अधिक नुकसानदायक माना जाता है। जी दरअसल नमक के ज्यादा इस्तेमाल से छोटी से लेकर गंभीर बीमारियां हो सकती हैं जिसके चलते जान तक जाने का खतरा हो जाता है। वहीं खाने पर कच्चा नमक डालकर खाना आपके लिए एक जहर साबित हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे?

हड्डियां हो जाती हैं कमजोर- खाने के ऊपर कच्चा नमक खाने की आदत से गुर्दे की पथरी और ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियां कमजोर होना) जैसी खतरनाक बीमारियां हो सकती हैं। जी हाँ और एक रिसर्च में ये भी खुलासा हुआ था कि, नमक में सोडियम अधिक मात्रा में होता है। जो शरीर में ज्यादा मात्रा में होने के कारण शरीर में मौजूद कैल्शियम को भी कम करता है। ऐसा होने से धीरे धीरे व्यक्ति की हड्डियां कमज़ोर होने लगती हैं।

किडनी पर असर- कच्चा नमक किडनी पर असर डालता है। वहीं जब शरीर में नमक की अधिक मात्रा हो जाती है तो इससे शरीर में पानी एकत्र होने लगता है और ये पानी उत्सर्जित नहीं होने की स्थिति में किडनी में स्टोन होने लगता है।

गुर्दे की पथरी- ज्यादा नमक के सेवन से आपके शरीर में कैल्शियम हड्डियो से निकलकर यूरिन के जरिये बाहर निकल जाता है। जिसके चलते गुर्दे में पथरी होने की आशंका बढ़ जाती है।

प्यास कम- एक रिसर्च के अनुसार, नमक के अधिक सेवन से भूख ज्यादा और प्यास कम लगती है। 

हाई ब्लड प्रेशर- ज्यादा नमक खाने से रक्तचाप बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप उच्च रक्तचाप के मरीज हैं तो नमक की मात्रा अपने भोजन में तुरंत कम कर दें, जिससे ब्लडप्रेशर लो होने में मदद मिलेगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here