IPL 2022: दिल्ली के खिलाफ पहला मैच नहीं खेल पाएगा मुंबई का ये स्टार खिलाड़ी – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

नई दिल्ली, मुंबई इंडियंस अपने आइपीएल 2022 की शुरुआत 27 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी। इस मैच में मुंबई अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बिना उतरेगी। फिलहाल वे अपने अंगुठे में हुए हेयरलाइन फ्रेक्चर से रिकवर हो रहे हैं। यादव मुंबई के चार खिलाड़ियों में से एक है जिसे टीम ने रिटेन किया था। उनके अलावा रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और काइरोन पोलार्ड को टीम ने रिटेन किया था।

उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान चोट लगी थी। इस कारण वे श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज भी नहीं खेल पाए थे। ‘सूर्या इस समय एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं। वह तेजी से रिकवर हो रहे हैं लेकिन मुंबई के शुरुआती मैच में उनका खेलना थोड़ा मुश्किल है। इसलिए बोर्ड मेडिकल टीम की तरह से किसी तरह का कोई रिस्क नहीं लिया जा सकता है।

उपयुक्त बातें बीसीसीआइ के एक वरिष्ठ सूत्रों के हवाले से पीटीआई को बताई गई है। मुंबई के लिए रोहित शर्मा के बाद सूर्या दूसरे सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं इसलिए मुंबई इंडियंस मैनेजमेंट उनको लेकर किसी तरह की जोखिम नहीं उठाना चाहेंगे।

हालांकि उम्मीद ये की जा रही कि दूसरे मैच तक वे पूरी तरह से वापसी कर लेंगे। क्योंकि मुंबई के पहले और दूसरे मैच के बीच 5 दिनों का अंतर है। टीम अपना दूसरा मैच 2 अप्रैल को राजस्थान रायल्स के खिलाफ खेलेगी।

सूर्यकुमार यादव को 360 डिग्री प्लेयर के तौर पर जाना जाता है। खबर है कि यादव दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और “मैन आफ द सीरीज” चुने गए थे।

मुंबई की पूरी टीम इस प्रकार है-

इशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस, बासिल थम्पी, मुरुगन अश्विन, जयदेव उनादकट, मयंक मार्केंडे, तिलक वर्मा, संजय यादव, जोफ्रा आर्चर, डेनियल सैम्स, टिमल मिल्स, टिम डेविड, रिले मेरेडिथ, मोहम्मद अरशद खान, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धी, ऋतिक शौकीन, अर्जुन तेंदुलकर, आर्यन जुयाल और फैबियन एलन

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here