यूपी मंत्रिमंडल विस्तार पर कल दिल्ली में होगी बड़ी बैठक, सीएम योगी समेत कोर कामेटी के सदस्य होंगे शामिल – 24×7 Khabre Fatafat

0
22

उत्तर प्रदेश में योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पिछले कई दिनों से दिल्ली में मंथन चल रहा है. मंत्रिमंडल विस्तार और सरकार गठन को लेकर यूपी के नेताओं की कल यानि 16 मार्च को राजधानी दिल्ली में बड़ी बैठक होगी. इस बैठक में यूपी के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत यूपी कोर कामेटी के सदस्य शामिल होंगे. पर्यवेक्षक बनाए गए अमित शाह यूपी जाने से पहले मंत्रिमंडल के चेहरों पर मंथन करेंगे.

बैठक में शामिल होंगे ये बड़े नेता

कहा जा रहा है कि ये बैठक बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगी. इस बैठक में पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और राधा मोहन सिंह भी शामिल होंगे.

वहीं, योगी के शपथ ग्रहण को मेगा इवेंट बनाने की तैयारी चल रही है. यूपी के हर जिले में एलईडी स्क्रीन लगाकर समारोह लाइव दिखाया जाएगा. लखनऊ के ईकाना स्टेडियम में कार्यक्रम संभव है. बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है. दूसरी तरफ प्रशासन की तरफ से तैयारियों पर मंथन चल रहा है. सूत्रों के मुताबिक योगी के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण की तारीख तय हो गई है.

होली के बाद शपथ ग्रहण!

  • 20 या 21 मार्च को शपथ ग्रहण.
  • 57 मंत्री ले सकते हैं शपथ.
  • 22-24 कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं.
  • 7-9 स्वतंत्र प्रभार मंत्री बन सकते हैं.

शपथ ग्रहण के बाद योगी सरकार पर बड़े जनादेश के साथ आई बड़ी उम्मीदों को पूरा करने की भी चुनौती होगी. इसलिए माना जा रहा है कि आलाकमान के साथ मुलाकात में योगी ने चुनाव प्रचार में किए गए कई अहम वादे और मुद्दों पर भी चर्चा की है. मसलन आवारा पशुओं की समस्या, किसानों की सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली या फिर होली-दीवाली पर गरीबों को मुफ्त सिलेंडर देना.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here