पाकिस्तान एयरफोर्स के डिप्टी चीफ और दो मार्शल बर्खास्त, पूर्व हाई कमिश्नर ने कही यह बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
25

इस्लामाबाद: बीते 9 मार्च को भारत की तरफ से गलती से चली मिसाइल पर पाकिस्तान में बवाल जारी है. भारत की मिसाइल से पाकिस्तान सहम गया है. पाकिस्तानी एयरफोर्स के डिप्टी चीफ और दो मार्शल को बर्खास्त कर दिया गया है. पाकिस्तान के पूर्व हाई कमिश्नर ने कहा कि भारत हमारा कश्मीर हथिया लेगा.

मिसाइल के मुद्दे पर पाकिस्तान में तनातनी बढ़ी

बता दें कि ये सब ऐसे वक्त हो रहा है जब पाकिस्तान का सियासी पारा भी बेहद गर्म है और इमरान सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने वाली है. इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने मिसाइल का वक्त रहते पता न लगाने के आरोप में एयरफोर्स डिप्टी चीफ और दो एयर मार्शल्स को बर्खास्त कर दिया है.

पाकिस्तान में 124 किमी अंदर तक पहुंच गई थी मिसाइल

जान लें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान की तरफ गलती से चली मिसाइल लेकर आज (मंगलवार को) संसद में बयान देंगे. रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, पिछले बुधवार को एक बिना हथियार वाली सुपरसोनिक मिसाइल पाकिस्तानी क्षेत्र के 124 किमी के दायरे तक पहुंच गई थी. रक्षा मंत्रालय ने इसे ‘तकनीकी खामी’ की वजह से हुई घटना बताया था.

शाह महमूद कुरैशी ने की ये मांग

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि भारत से दुर्घटनावश चली मिसाइल के पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरना एक ‘गंभीर मामला’ है, जिसका समाधान भारत की तरफ से महज ‘सतही सफाई’ देने से नहीं किया जा सकता है. उन्होंने इस मामले की संयुक्त जांच की मांग दोहराई.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत ने इसे लेकर खेद जताया था और कहा मिसाइल ‘दुर्घटनावश’ चल गई थी. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्त जांच का आह्वान किया है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस घटना का गहरा संज्ञान लेने और इस क्षेत्र में रणनीतिक स्थायित्व को बनाए रखने और उसे बढ़ावा देने में अपनी उचित भूमिका निभाने का आह्वान कर रहा है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here