जानिए डिटॉक्स वाटर के इन फायदों के बारे में…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
54

वजन कम करने के लिए आप सभी ने डिटॉक्स वाटर (Detox Water) के बारे में सुना होगा और इसका उपयोग भी किया होगा। जी दरअसल, डिटॉक्स वाटर एक ऐसा हेल्दी ड्रिंक है, जिसमें फलों और सब्जियों को पानी में डालकर बनाया जाता है। केवल यही नहीं बल्कि इसमें उन्हीं फलों और सब्जियों को अधिक शामिल करना चाहिए, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट अधिक हो। जी हाँ क्योंकि इससे पानी में मौजूद न्यूट्रिएंट तत्व बढ़ जाते हैं, जिससे नॉर्मल पानी की तुलना में डिटॉक्स वाटर को पीना सेहत के लिए अधिक फायदेमंद होता है। आप सभी को बता दें कि सामने आने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, डिटॉक्स वाटर में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है।

जी हाँ और वजन घटाने के लिए डिटॉक्स वाटर पीने की भी सलाह लोग देते हैं। सबसे खासकर, सोडा और फलों से बने हाई शुगरी ड्रिंक्स की जगह डिटॉक्स वाटर पीना अधिक फायदेमंद होता है। आप सभी को बता दें कि पानी पीने से वजन कम होता है और यही बात डिटॉक्स वाटर पर भी लागू होती है। केवल यही नहीं बल्कि पानी पीने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है, जिससे कैलोरी अधिक बर्न होती है। हाल ही में हुई एक स्टडी के अनुसार, आधा लीटर पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म दर लगभग एक घंटे के लिए 30% तक बढ़ सकता है। केवल यही नहीं बल्कि इसी के साथ ही पानी पीने का असर आपके भूख पर भी पड़ता है। खाना खाने से पहले पानी पीते हैं, तो भूख कम हो जाती है और आप कम खाते हैं।

डिटॉक्स वाटर (Detox water) के फ़ायदे के बारे में बात करें तो ये कई तरह के फल और सब्जियों को काटकर बनाया जाता है, जिससे इसमें एंटीऑक्सीडेंट और कई तरह के न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। जी हाँ और यह वाटर शरीर के लिए काफी हेल्दी होते हैं। जी दरअसल इसमें आप जो भी फल, सब्जियां मिलाएंगे, उसी के अनुसार शरीर पर इसके लाभ भी होंगे। इसमें अगर आप पानी में अदरक के पतले-पतले टुकड़े डालकर पिएंगे, तो इससे पेट हेल्दी रहेगा, ब्लोटिंग की समस्या नहीं होगी। आपको बता दें कि डिटॉक्स वाटर रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करता है, पीएच लेवल को बैलेंस करता है, साथ ही शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here