छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP का एक जवान शहीद – 24×7 Khabre Fatafat

0
37

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में आईटीबीपी का एक अधिकारी शहीद हो गया है. ब्लास्ट में एक हेड कॉन्स्टेबल भी जख्मी हुआ है. नक्सलियों की एक बार फिर कायराना हरकत सामने आई है. उन्होंने घात लगाकर आईटीबीपी के जवानों पर हमला किया. घायल जवान को एयरलिफ्ट करके रायपुर इलाज के लिए भेजा गया है. नारायणपुर के एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने जवानों के रास्ते पर आईईडी लगाया था. इस ब्लास्ट में जवान शहीद हो गया. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार को आईटीबीपी की टुकड़ी पेट्रोलिंग के लिए निकली थी. सोनापुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी लगाया हुआ था. जवान इसी की चपेट में आ गए. इस ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया और एक घायल हो गया. एसपी सदानंद कुमार ने बताया कि एएसआई राजेंद्र कुमार हमले में शहीद हो गए. वहीं कांस्टेबल महेश कुमार घायल हैं. 

इससे पहले 13 मार्च को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के दो जवान घायल हो गए थे. बस्तर रेंज के महानिरीक्षक पी. सुंदरराज ने बताया था कि मुठभेड़ रविवार सुबह केरलापाल पुलिस थाने के अंतर्गत चिछोरगुडा गांव के नजदीक जंगल में उस समय हुई जब राज्य के नक्सलरोधी बल डीआरजी के जवान सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में डीआरजी कांस्टेबल सोमदु पयम और सहायक कांस्टेबल मेहरु राम कश्यप घायल हुए हैं. अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजा गया है और इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here