जालोर: आपसी कहासूनी में गोली मारकर कर दी हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
33

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Mon, 14 Mar 2022 11:20 AM IST

सार

जालोर भीखाराम हत्याकांड के तीन आरोपी को पुलिस ने सिरोही से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार हत्या के आरोपी

गिरफ्तार हत्या के आरोपी
– फोटो : Amar Ujala Digital

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

ख़बर सुनें

विस्तार

जालोर के भाद्राजून थाना अंतर्गत रामा गांव निवासी भीखाराम देवासी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में सिरोही से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाल ने बताया कि शनिवार सुबह रामा गांव निवासी श्रवण सिंह पुत्र निर्भय सिंह ने अपने गांव के ही भीखाराम देवासी पुत्र भगवानाराम के साथ कहासूनी हई। उसके बाद गुस्साए श्रवण ने भीखाराम को गोली मार दी। भीखाराम के साथ चल रहे किसान दानाराम भील के नौ साल के बेटे कानाराम और छह साल के बेटे दीपू के छर्रे लगने से घायल हो गया, जिनका इलाज जारी है।


एसपी अग्रवाल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया और सीओ हिम्मत सिंह के सुपर विजन में थाना अधिकारी भाद्राजून प्रताप सिंह उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी आहोर निरंजन प्रताप सिंह की टीम गठित की गई। गठित टीम ने मुखबिर सूचना पर हत्या के मुख्य आरोपी गांव रामा थाना भाद्राजून निवासी श्रवण सिंह पुत्र निर्भय सिंह, दो अन्य आशा राम पुत्र खेताराम देवासी और निर्भय सिंह पुत्र मोती सिंह को सिरोही जिले में थाना पालड़ी एम क्षेत्र से स्थानीय पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here