यामी ने पति आदित्य को जन्मदिन पर खास तरीके से किया विश, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें – 24×7 Khabre Fatafat

0
78

बाॅलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और आदित्य धर बी-टाउन के सबसे प्यारे कपल्स में से एक हैं। दोनों को लोग बहुत पसंद करते हैं और दोनों का साथ रहना और दोनों को साथ देखना भी लोगों को बड़ा पसंद है। ये दोनों अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफैशनल लाइफ को अलग-अलग रखते हैं। जी हाँ और यही वजह है कि शादी से पहले दोनों के अफेयर्स की खबर किसी को पता नहीं थी। हालांकि अब शादी के बाद ये कपल कई मौकों पर एक-दूजे से अपने प्यार इजहार कर चुका है। जी हाँ और अब बीते कल यामी ने पति आदित्य धर के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की। जी दरअसल, शनिवार (12 मार्च) को आदित्य का 39वां जन्मदिन था और शादी के बाद आदित्य का पहला बर्थडे काफी खास रहा है।

जी हाँ और ऐसे में आदित्य के जन्मदिन पर यामी गौतम से स्पेशल पोस्ट शेयर किया था। आप सभी देख सकते हैं यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ बहुत ही प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में ये कपल हंसते हुए नजर आ रहा है। आप देख सकते हैं पहली तस्वीर में यामी और आदित्य कैमरे की तरफ मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं। वहीं इस तस्वीर में यामी कांजीवरम साड़ी में दिख रही हैं। रेड लिपस्टिक, हैवी ज्वेलरी और मांग में सजा सिंदूर उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। वहीं आदित्य कुर्ते पजामे में हैंडमस लग रहे हैं।

इसी के साथ आदित्य ने अपने हाथ को यामी के कंधे पर रखा है। वहीं दूसरी तस्वीर कपल की शादी के बाद की है। आप देख सकते हैं इस तस्वीर यामी ग्रीन कलर की साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर की बात करें तो ये किसी फिल्म के सेट की लग रही है। आप देख सकते हैं यामी ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे माई लव!’ इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी के साथ लिखा ‘फॉरएवर’।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here