कप्तान रोहित ने इस खिलाड़ी को दूसरे मैच में नहीं दिया मौका, जबर्दस्ती खत्म कर रहे हैं करियर – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नई दिल्ली: टीम इंडिया से खेलने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन बहुत ही कम लोगों को ये मौका मिल पाता है. भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच खेल रही है. इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, लेकिन एक विस्फोटक खिलाड़ी को उन्होंने बाहर का रास्ता दिखाया है. 

इस खिलाड़ी को कर दिया बाहर 

जब श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का ऐलान हुआ. तब रोहित शर्मा ने एक धाकड़ खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कप्तान रोहित ने 22 साल के शुभमन गिल को दूसरे मैच में मौका नहीं दिया है. जबकि गिल बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वहीं, उनकी जगह शामिल किए गए. मयंक अग्रवाल कोई भी बड़ा कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसे में शुभमन गिल के साथ बड़ी नाइंसाफी हो रही है. 

बहुत ही शानदार फॉर्म में है ये बल्लेबाज 

शुभमन अपनी क्लासिक बैटिंग के लिए फेमस हैं, उनके पास वह कला है कि वो किसी भी पिच पर रन बना सकें. वह इससे पहले भी ओपनिंग की जिम्मेदारी निभा चुके हैं. ऐसे में वह टीम को कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर बड़ी शुरुआत दिला सकते थे. अब उन्हें मौका ना देकर उनकी काबिलियत बर्बाद की जा रही है. शुभमन गिल को भारत का दूसरा विराट कोहली माना जाता है. ऐसे में वह टीम इंडिया की बल्लेबाजी क्रम की मजबूत नींव बन सकते थे. 

टीम इंडिया को जिताए कई मैच  

शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया में कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं, गाबा टेस्ट मैच में इस प्लेयर ने अपने दम पर भारत को जीत दिलाई थी. उनके पास अनुभव है, जो टीम के काम आ सकता है. उनका रोहित शर्मा के साथ जबर्दस्त तालमेल दोनों ही विकेट के तेजी से दौड़ लगाते हैं. उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद है, जो किसी भी विरोधी टीम को धराशाई कर सके. ऐसे में श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वह मयंक अग्रवाल से बेहतरीन ओपनिंग पार्टनर बन सकते थे. 

शानदार बल्लेबाज शुभमन गिल 

शुभमन गिल बहुत ही शानदार बल्लेबाज है. उनकी क्लासिक बल्लेबाजी के सभी दीवाने हैं. वह क्रीज पर आते ही चौकों और छक्कों की बरसात कर देते हैं. गिल अभी सिर्फ 22 साल के ही हैं और उन्होंने  10 टेस्ट में 500 से अधिक रन बनाए हैं. रोहित शर्मा की कप्तानी में शुभमन गिल और ज्यादा चमक सकते हैं. वहीं, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका दौरे से बाहर थे. 

रोहित शर्मा हैं शानदार ओपनर 

सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा तीनों ही फॉर्मेट में कप्तान बन गए हैं. अपनी धाकड़ बैटिंग से इस खिलाड़ी ने सभी का दिल जीता है. उन्होंने दुनिया के हर कोने में रन बनाए हैं. वह हमेशा से ही अपनी आतिशी बैटिंग के लिए फेमस हैं. जब रोहित शर्मा अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी क्रम की धज्जियां उड़ा सकते हैं. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उसी की धरती पर शानदार शतक लगाया था. वहीं, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 3 डबल सेंचुरी हैं, इस रिकॉर्ड के आस-पास भी कोई बल्लेबाज नहीं दिखता है. वह जब मैदान पर मौजूद हों तो टीम की जीत पक्की होती है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here