करिश्मा कपूर को देखते ही गोविंदा ने की थी ये भविष्यवाणी, जो हुआ सच – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

नई दिल्ली: टीवी पर ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का सीजन 9 छाया हुआ है. इस बार शो में गोविंदा और करिश्मा कपूर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे हैं. शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों सितारे पुराने दिनों को याद करते नजर आते हैं जब उन्होंने साथ में काम किया था. इस दौरान करिश्मा कपूर ने बताया कि उनकी गोविंदा के साथ पहली मुलाकात कैसी थी. इसके साथ ही करिश्मा ने बताया कि जब वह गोविंदा से मिली थी तब उन्होंने एक भविष्यवाणी कर दी थी जो सच साबित हुई. 

करिश्मा को लेकर गोविंदा ने की ये भविष्यवाणी

सोनी टीवी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है. वीडियो में करिश्मा कपूर बताती हैं, ‘मैं चीची जी (गोविंदा) की बहुत बड़ी फैन थी बहुत पहले से ही. मुझे याद है कि ‘खुदगर्ज’ फिल्म रिलीज हुई थी. ‘आपके आ जाने से’ गाने को लेकर मैं बहुत पागल थी. मैंने मम्पी-पापा से कहा कि मुझे तो गोविंदा जी से मिलना है. चीची जी मुझसे मिले और कहा कि आप हीरोइन बनाना चाहती है तो मैंने कहा- हां, शायद. फिर उन्होंने कहा कि आप एक दिन बहुत बड़ी हीरोइन बनेंगी. तब उन्होंने ब्लेसिंग्स दिए थे मुझे. 

गोविंदा और करिश्मा ने किया धमाकेदार परफॉर्मेंस

इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी, गोविंदा और करिश्मा कपूर से ‘हुस्न है सुहाना’ गाने पर डांस करने के लिए रिक्वेस्ट करती हैं. इसके बाद दोनों स्टेज पर पहुंचते हैं और डांस धमाकेदार परफॉर्म करते हैं. वहीं, रैपर बादशाह भी डांस में दोनों सितारों का साथ देते हैं. 

कई सुपरहिट फिल्मों में किया काम

मालूम हो कि सिल्वर स्क्रीन पर गोविंदा और करिश्मा कपूर की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया. दोनों ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं जिसमें मुकाबला, प्रेम शक्ति, राजा बाबू, दुलारा, खुद्दार, कूली नंबर 1, साजन चले ससुराल, हीरो नंबर 1, हसीना मान जाएगी जैसी मूवीज शामिल हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here