RSSMB Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल, यहां देखें

0
155

सार

RSSMB Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 10157 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।

ख़बर सुनें

RSSMB Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSMB) ने राज्य में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह RSSMB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

RSSMB Recruitment 2022: कब होगी परीक्षा?
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून महीने में किया जाएगा। बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के लिए परीक्षा का आयोजन 18 जून, 2022 को किया जाएगा। वहीं, सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक पद के लिए परीक्षा का आयोजन 19 जून, 2022 को किया जाएगा। 

RSSMB Recruitment 2022: समाप्त हो गई है आवेदन की प्रक्रिया
RSSMB कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। बोर्ड ने आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 8 फरवरी, 2022 को की थी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 को निर्धारित की गई थी। 

RSSMB Recruitment 2022: दस हजार से अधिक पदों पर होंगी भर्तियां
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कंप्यूटर अनुदेशक के कुल 10157 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 

RSSMB Recruitment 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
RSSMB की ओर से कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पूर्व जारी किया जाएगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी भी नए अपडेट के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर नजर बनाकर रखें। प्रवेश पत्र भी आधिकारिक वेबसाइट पर ही जारी किए जाएंगे। 

विस्तार

RSSMB Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSMB) ने राज्य में कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के शेड्यूल को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह RSSMB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here