अरशद वारसी ने अमिताभ बच्चन की प्रोडक्शन कंपनी को लेकर दिया ये बड़ा बयान…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी फिल्मों में अपनी अलग एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वह जल्द अक्षय कुमार के साथ फिल्म बच्चन पांडेय में नजर आने वाले हैं। अरशद वारसी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ से की थी। उनकी इस फिल्म का निर्देशन जॉय ऑगस्टीन ने किया था, जबकि फिल्म के निर्माता अमिताभ बच्चन की कंपनी एबीसीए (अमिताभ बच्चन कॉर्पोरेशन) थी।

अब अरशद वारसी ने खुलासा किया है कि फिल्म ‘तेरे मेरे सपने’ के बाद अमिताभ बच्चन और उनकी कंपनी ने उनका कभी सपोर्ट नहीं किया। यह बात अरशद वारसी ने फिल्म बच्चन पांडेय के प्रमोशन के दौरान कही है। अरशद वारसी इन दिनों अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। साथ ही अपने बारे में कई खुलासे भी कर रहे हैं।

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अरशद वारसी ने कहा, ‘मैं मिस्टर बी (अमिताभ बच्चन) कहूंगा। मैंने अपने करियर की शुरुआत एबीसीएल, जॉय अगस्टीन से की, उन्होंने मुझे इस पेशे में ला दिया। लेकिन फिर उन्होंने मुझे छोड़ दिया, मेरा साथ छोड़ दिया। इसलिए मुझे नहीं पता कि उन्हें क्या कहूं। गॉड फादर या क्या, मुझे नहीं पता।’

अरशद वारसी ने बात उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे बॉलीवुड में उनका गॉड फादर पूछा गया। इसके अलावा दिग्गज अभिनेता ने और भी ढेर सारी बातें कीं। आपको बता दें कि अरशद वारसी की फिल्म बच्चन पांडेय काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अभिनेता की यह कॉमेडियन एक्शन-थ्रिलर है। फिल्म बच्चन पांडेय में अरशद वारसी के अलावा कृति सेनन, अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

बीते दिनों फिल्म बच्चन पांडेय का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया गया था कि कृति सेनन फिल्म में एक निर्देशक की भूमिका निभाती दिखेंगी और सबसे बड़े गैंगस्टर बच्चन पांडे पर फिल्म बनाने का फैसला करती हैं। फिल्म में हीरो बनने के कोशिश में लगे अरशद वारसी कृति सेनन को बच्चन पांडे उर्फ अक्षय से मिलवाते हैं और इस बीच अक्षय कुमार अपनी जिंदगी की स्टोरी उन्हें बताते हैं। इस पूरे ट्रेलर में अक्षय मारधाड़ के साथ-साथ लोगों को अपने एक्शन से हैरान करते हुए नजर आए।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here