राजस्थान: जयपुर आईं प्रियंका गांधी ने गहलोत परिवार से की मुलाकात, देखिए एयरपोर्ट से लेकर घर तक की तस्वीरें

0
13

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जयुपर पहुंची थीं। इस दौरान एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रियंका ने गहलोत के निवास पर जाकर उनके परिवार से मुलाकात की। आइए… अब आपको दिखाते हैं मुलाकात से जुड़ी तस्वीरें  

प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचकर गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत और बेटे वैभव गहलोत से मुलाकात की। प्रियंका ने उनके परिवार से काफी देर तक चर्चा की। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पुत्र वधू और पोती के साथ भी बातचीत कर हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने सीएम की पोती के कंधे पर हाथ रखकर एक तस्वीर भी खिचाई। 

इस तस्वीर में प्रियंका गांधी पूरे गहलोत परिवार के साथ नजर आ रही हैं। उनके साथ सीएम अशोक गहलोत, पत्नी सुनीता गहलोत, बेटा वैभव गहलोत, पत्नी और बेटी भी नजर आ रही है। इस दौरान प्रियंका ने सीएम की पत्नी सुनीता गहलोत के कंधे पर हाथ रख रखा है।  

इससे पहले जयुपर एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया था। प्रियंका के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला भी जयपुर आए थे। इस दौरान एयरपोर्ट पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here