लड़के के घर के बाहर लड़की ने दिया धरना, लड़की की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस तैनात

0
18

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Published by: कुलभूषण राजदेव Updated Tue, 08 Mar 2022 02:09 PM IST

राजस्थान के भरतपुर के मथुरा गेट थाना इलाके में रहने वाली लड़की दहेज के लिए शादी तोड़ने वाले लड़के के घर के बाहर धरना देने बैठ गई। वहीं लड़की के आने के बाद लड़के के घर वालों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। उसके लगातार आवाज लगाने के बाद भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इधर, लड़की को धरना देते देख आसपास के लोग उससे विवाद करने लगे। लड़की ने कहा कि जब तक जिंदा हूं यहीं धरने पर बैठी रहूंगी। दरअसल, खुशबू की शादी प्रिंस नगर के कौशल से तय हुई थी लेकिन वर पक्ष ने बारात लाने के लिए लड़की वालो से 11 लाख रुपये देने की मांग कर दी। लड़की के पिता ने इतनी बड़ी रकम देने से मना कर दिया। इससे नाराज वर पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here