ब्लैक ड्रेस में मलाइका ने ‘छैयां छैयां’ पर किय जबरदस्त डांस, फोटो और वीडियो हुई वायरल – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और डांसिंग स्किल्स को लेकर हमेशा ही चर्चाओं में बनी रहती है. 48 वर्ष की आयु में भी उन्होंने खुद को जिस तरह मेंटेन कर रखा है. वो सच में काबिले-ए-तारीफ है. मलाइका उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिनकी हर अदा पर लोग अपना दिल हार जाते है. वो जहां भी जाती हैं, जो भी करती हैं बस महफिल लूटने में कामयाब हो जाती है. जैसे कि दिल्ली के एक शो में लूट ले गईं. 

 
‘छैयां छैयां’ पर मलाइका का डांस: शाहरुख खान और मलाइका अरोड़ा पर फिल्माया गया ‘छैयां छैयां’ बॉलीवुड का आइकॉनिक गाना है. जिसे लोग जितनी बार भी सुनें कभी इस गाने से दिल नहीं भरता. आइकॉनिक गाने में मलाइका और शाहरुख दोनों ने ही चलती ट्रेन पर जबरदस्त डांस किया था. इसलिये जब-जब ये गाना चलता है. लोग ना चाहते हुए भी थिरकने के लिए मज़बूर हो ही जाते है. हाल ही में मलाइका भी दिल्ली एक शो में ‘छैयां छैयां’ पर डांस करते हुए नज़र आई है. दिल्ली में हुए इंवेट के लिये मलाइका ने ब्लैक कलर की स्टाइलिश आउटफिट कैरी की हुई थी. इवेंट के होस्ट हुसैन कुवाजेरवाला थे, जिन्हें मलाइका के साथ मस्ती करते हुए भी देख सकते है. वहीं अब शो की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर बहुत साझा किये जा रहे हैं. 

मलाइका अरोड़ा एक्टिंग, डांसिंग और शोज के अलावा सोशल मीडिया पर भी बहुत ही ज्यादा सक्रीय रहती हैं. इंस्टाग्राम पर वो कभी सिजलिंग फोटोज डालकर लोगों को चौंकाती हैं. वहीं कभी योगा और फिटनेस वीडियो साझा करके लोगों को फिट रहने के लिये मोटिवेट करती हैं. इसके साथ वो फैंस के साथ पर्सनल लाइफ की छोटी-बड़ी चीजें भी साझा करती रहती हैं. आप मलाइका को इंस्टाग्राम पर फॉलो तो कर रहे हैं ना? 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here