रूस ने यूक्रेन के चार शहरों में सीजफायर ऐलान, फ्रांस के राष्‍ट्रपति ने की थी अपील – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

कीव: रूस की सेना ने यूक्रेन के 4 शहरों में सीजफायर  का ऐलान किया है. यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए ये कदम उठाया गया है. यूक्रेन में सीजफायर भारतीय समय के अनुसार, आज (सोमवार को) दोपहर साढ़े 12 बजे से लागू होगा. स्पुतनिक के हवाले से खबर है कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस से नागरिकों के लिए कॉरिडोर खोलने की अपील की थी.

इन चार शहरों में सीजफायर का ऐलान

जान लें कि मारियुपोल, खारकीव, कीव और Sumy में सीजफायर का ऐलान किया गया है. जानकारी के मुताबिक, यूक्रेन के Sumy में 500 से ज्यादा भारतीय फंसे हुए हैं. वो अभी निकल नहीं पाए हैं. रूस की सेना की तरफ से सीजफायर के ऐलान के बाद यूक्रेन में फंसे नागरिक वहां से निकल पाएंगे.

Sumy के लिए 2 रास्ते खोले गए

भारतीयों के लिए अच्छी खबर है कि रूस ने Sumy के लिए 2 रास्ते खोले हैं. पहला रास्ता Sumy-Sudzha-Belgorod से होकर गुजरता है और दूसरा रास्ता Sumy-Golubovka-Romny-Lokhvitsa-Lubny-Poltava का है. इन रास्तों पर सीजफायर लागू रहेगा. इसकी जानकारी संयुक्त राष्ट्र, ओएससीई और आईसीआरसी को दे दी गई है.

PM मोदी आज पुतिन से करेंगे बात

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे. आज दोपहर में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की फोन पर बातचीत होगी. यूक्रेन ने भारत से युद्ध को रोकने के लिए मदद मांगी है. पुतिन के अलावा पीएम मोदी आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से भी फोन पर बात करेंगे.

गौरतलब है कि पीएम मोदी की पुतिन और जेलेंस्की से बात ऐसे समय में हो रही है, जब रूस के हमले से बुरी तरह प्रभावित पूर्वी यूरोपीय देश यूक्रेन से छात्रों समेत अपने नागरिकों को निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद पीएम मोदी और पुतिन के बीच ये तीसरी वार्ता होगी जबकि जेलेंस्की से उनकी दूसरी बार बात होगी.

इससे पहले जेलेंस्की और पीएम मोदी ने 26 जनवरी को फोन पर बातचीत की थी. भारत ने रूस और यूक्रेन के शीर्ष नेताओं से युद्ध को तत्काल खत्म करने और वार्ता व कूटनीति के जरिए मतभेदों को दूर करने की अपील की है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here