देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के इतने मामले दर्ज, 158 संक्रमितों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

देश में जानलेवा कोरोना वायरस  महामारी के मामलों में आज भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 5 हजार 476 नए केस सामने आए हैं और 158 लोगों की मौत  हो गई. कल 5 हजार 921 मामले और 289 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 59हजार 442 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 59 हजार 442 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 36 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 88 हजार 475 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में 274 नए मामले सामने आए, किसी भी मरीज की मौत नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 274 नए मामले सामने आये जबकि संक्रमण दर 0.58 प्रतिशत रही. राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली में मृतक संख्या 26,134 पर स्थिर है. दिल्ली में कोविड-19 के 274 नये मामले सामने आने से यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 18,61,463 हो गई. बुलेटिन में कहा गया है कि एक दिन पहले कोविड​​​​-19 की 47,652 जांच की गई थी. दिल्ली के अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए 10,747 बिस्तर हैं और इनमें से 120 पर मरीज भर्ती हैं.

अबतक करीब 178 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 26 लाख 19 हजार 778 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 83 लाख 79 हजार 249 डोज़ दी जा चुकी हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 साल से ज्यादा आयु वाले अन्य बीमारियों से ग्रस्त लोगों को 2 करोड़ से ज्यादा (2,06,20,729) एहतियाती टीके लगाए गए हैं. देश में कोविड रोधी टीकाकरण अभियान 16 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ और पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया. वहीं, कोरोना योद्धाओं के लिए टीकाकरण अभियान दो फरवरी से शुरू हुआ था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here