न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 05 Mar 2022 06:13 PM IST
सार
राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दशर्न किए। मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल सालासर धाम के लिए रवाना हो गए।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को खाटूश्यामजी कस्बे में विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में सपरिवार मंदिर के दर्शन किए। राज्यपाल ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश झुकाकर देश-प्रदेश में खुशहाली रहने के लिए मंगल कामना की। राज्यपाल सड़क मार्ग से दोपहर 12.30 बजे खाटूश्यामजी गेस्ट हाउस पहुंचे थे।
श्याम मंदिर कमेटी अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, प्रतापसिंह चौहान ने राज्यपाल को श्याम बाबा की प्रतिमा और चांदी का छत्र भेंट किया। पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल सीकर सर्किट हाउस पहुंचे। यहां से कुछ देर रुकने के बाद सालासर चले गए। राज्यपाल के साथ उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र, बड़े बेटे राजन मिश्र, बेटी हेमलता द्विवेदी, दामाद पद्मेश भी मौजूद रहीं।

राज्यपाल के दौरे के दौरान पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप, अतिरिक्त जिला कलेक्टर धारासिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना रतन लाल भार्गव, दांतारामगढ़ एसडीएम राजेश मीणा, तहसीलदार विपुल चौधरी, ईओ विशाल यादव, रींगस पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह, खाटूश्यामजी थाना प्रभारी रिया चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहें।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।