यूपी के बस्ती में बोलेरो-ट्रक की टक्‍कर में तीन CRPF जवानों की मौत, एक की हालत गंभीर – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

उत्‍तर प्रदेश के बस्ती के मुंडेरवा थाना अंतर्गत खजौला चौकी क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार की रात भीषण हादसे में तीन सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया गया है मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी पहुंचे।

पुलिस के अनुसार बस्ती जिले में छत्तीसगढ़ से सीआरपीएफ की सी-112 कंपनी के जवानों की कप्तानगंज विधानसभा में मतदान में ड्यूटी लगी थी। गुरुवार की रात करीब 12:20 पर गोरखपुर से बस्ती की तरफ आ रहे खाली ट्रक और बस्ती से गोरखपुर की तरफ जा रही बोलेरो के बीच खजौला चौकी अंतर्गत नरियायांव गांव के पास जोरदार टक्कर हो गई। हादसा देख गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचे खजौला चौकी से पुलिस पुलिस पहुंचीने तो भयावह दृश्य होश उड़ गए। बोलेरो में सीआरपीएफ के चार जवान मौजूद थे जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ड्राइवर की सांस चल रही थी। 108 एंबुलेंस के जरिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जानकारी होने पर एसपी आशीष श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी पहुंच गए। देर रात तक मृतकों और घायल की पहचान नहीं हो पाई थी। उधर चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने सीआरपीएफ के उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here