मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने जनसभा के दौरान दिया भड़काऊ भाषण – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मऊ सदर विधानसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के उम्मीदवार और बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी के बड़े बेटे अब्बास अंसारी ने एक जनसभा के दौरान मंच से अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए भड़काऊ भाषण दिया है, जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. अपने भाषण में अब्बास अंसारी ने कहा है कि मैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से कह कर आया हूं कि 6 माह तक किसी की ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं होगी. जो जहां है, वहीं रहने वाला है. पहले हिसाब -किताब होगा. उसके बाद उनके जाने पर मुहर लगाई जाएगी. 

अब्बास अंसारी ने आगे कहा कि हम बाहुबली हैं. हमें इससे कोई आपत्ति नहीं है. मेरे नौजवान साथियों की ओर कुछ बैल सींग निकाल कर खड़े हैं. वक़्त आने दीजिए खूंटे में यही नहीं बांध दिया तो कहिएगा. अखिलेश यादव से मैंने कहा था कि पहले जिन लोगों ने केस लगाए हैं उनकी भी जांच पड़ताल कर ली जाए. अंसारी ने ये भी कह दिया कि पिछली सरकार में सरकार को खुश करने के लिए खास तौर पर कुछ अधिकारियों ने अपनी कुर्सी और अपने पद का दुरूपयोग किया है और जनता को प्रताड़ित किया है और उस जनता की आवाज है कि इसकी छानबीन हो और जो इसमें गलत पाए जाएंगे उनपर कार्रवाई होनी चाहिए. तभी आगे के लिए मैसेज होगा कि कोई अपनी पद की गरिमा को तार-तार ना करते हुए जनता के साथ कोई अन्याय ना करें. 

हालांकि जब इस वायरल वीडियो में दिए गए बयान को लेकर अब्बास अंसारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश यादव से यह बातें कही हैं. यह होगा कि नहीं होगा यह तो बाद कि बात है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here