Ind vs SL: विराट के 100वें टेस्ट से पहले सचिन ने दी शुभकामना, बताया ये मजेदार किस्सा – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

नई दिल्ली, मोहाली टेस्ट विराट कोहली के लिए 100वां टेस्ट मैच है जो किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उनके 100वें टेस्ट से पहले सचिन तेंदुलकर ने विराट को शुभकामना दी है। सचिन ने बीसीसीआइ द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में उन्हें 100वें टेस्ट की उपलब्धि के लिए बधाई दी है और बताया कि 2007 में जब वे आस्ट्रेलिया दौरे पर थे तो उन्होंने पहली बार विराट का नाम सुना था।

सचिन के कहा “उस दौरान विराट मलेशिया में थे और अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल रहे थे। टीम में कई लोग थे जो उनके बारे में बातें कर रहे थे कि इस बल्लेबाज की बैटिंग देखनी चाहिए, अच्छी बैटिंग करता है। उसके बाद हमने साथ में क्रिकेट भी खेला ज्यादा नहीं पर जब भी साथ खेला तो मैंने देखा कि वो अपने गेम को इंप्रूव करने के लिए लगातार मेहनत करते हैं।

सचिन ने सुनाया विराट को लेकर मजेदार किस्सा

सचिन ने कहा “जब 2011 में वे आस्ट्रेलिया में थे तो कैनबरा के एक रेस्टोरेंट में गए और खाना खाया। खाना थोड़ा हैवी हो गया था तो उन्होंने कहा पाजी बहुत हो गया अब फिटनेस पर ध्यान देना है। फिटनेस के लिहाज से वो एक रोल माडल हैं।

आंकड़ों की बात करें तो पूरी दुनिया देख रही है। लेकिन उस शाम जो विराट ने कहा उसे उन्होंने हासिल किया। नंबर की अपनी अलग कहानी होती है। लेकिन आपने जो अगली पीढ़ी को प्रेरणा देने का काम किया है वो भारतीय क्रिकेट को सही मायनों में आपका योगदान है। मेरे अनुसार ये एक चीज आपकी सच्ची सफलता है। आपको ऐसे आने वाले कई सालों के लिए शुभकामनाएं”

विराट अपने 100वें मैच में 8,000 रन बनाने से महज 38 रन पीछे हैं और इसके अलावा उनकी नजर सेंचुरी लगाकर इस मैच को अपने और फैंस के लिए यादगार बनाने पर होगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here