न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 03:40 PM IST
सार
टोंक रेल लाइन की मांग को लेकर रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष और सदस्यों ने सचिन पायलट को ज्ञापन सौंपा। सभी ने पायलट से रेल लाइन की मांग जल्द पूरी करने का आग्रह किया।
टोंक जिले में रेल लाइन की मांग पिछले 30 साल से की जा रही है, लेकिन अब तक लोगों की यह मांग पूरी नहीं हुई है। इसी मांग को लेकर गुरुवार को रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने सदस्यों के साथ मिलकर जयपुर में पूर्व उप मुख्यमंत्री पायलट को ज्ञापन सौंपा।
समिति के अध्यक्ष अकबर खान ने सचिन पायलट से राजस्थान के 2022 के पूरक बजट में टोंक रेल के लिए जमीन आवंटित करने और आधी राशि की घोषणा कराने की मांग की। उन्होंने पायलट को ज्ञापन देकर 30 साल पुरानी मांग से अवगत कराया। इस दौरान अकबर खान ने कहा कि पायलट मांग पूरा करने का प्रयास जरूर करेंगे।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।