अभिनय गुरुकुल द्वारा जोधपुर में दो दिवसीय रंग महर्षि नाट्य उत्सव आयोजित उत्सव

0
23

जोधपुर में आयोजित दो दिवसीय रंग महर्षि नाट्य उत्सव का देश के प्रख्यात लेखक और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक श्री बी एम व्यास ने दीप प्रज्जवाल्लित कर उद्घाटन किया, वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ कुमार राजीव अयोध्या प्रसाद गौड़ सी पी कल्ला और सुनील जी माथुर जी ने किया l श्री बी एम् व्यास ने अभिनय गुरुकुल स्टूडियो के बारे में बताया कि इस तरह के स्टूडियो रंगमंच की गति को और तेज कर सकते हैं साथ ही उन्होंने यह बताया कि जोधपुर जैसे शहर में जहां चारों तरफ विविधताए भरी पड़ी है इन्ही विविधताओं में ही नाटक है यदि इन विविधताओं को मंच पर लाया जाए तो स्तरीय नाटक कर सकते हैं व्यास जी ने कहा कि जोधपुर के अभिनेताओं में बहुत संभावनाएं हैं जिन्हें अभिनय गुरुकुल जैसे प्लेटफार्म की जरूरत है राजीव जी ने रंगमंच में छोटे-छोटे प्रयासों पर ध्यान देने की ओर इशारा किया अयोध्या प्रसाद गौड़ की रंग यात्रा के बारे में जिक्र किया कि कैसे हम अपने सारे काम करते हुए भी रंगमंच के साथ कदम से कदम चला कर काम कर सकते हैं रंग महर्षि जैसे बड़े समारोह की कल्पना करने के लिए उन्होंने अयोध्या प्रसाद गौड़ और स्वाति व्यास का धन्यवाद दिया l
अयोध्या प्रसाद गौड़ जी ने अपने दादाजी रामचंद्र जी महर्षि के बारे में बताया कि उन्होंने कैसे जोधपुर में सिनेमा टॉकीज शुरू किया और फिल्म के अंतराल में वह रंगमंच के कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए समय देते थे उन्हीं रामचंद्र जी की याद मैं इस समारोह का आयोजन किया गया l
27 फरवरी उद्घाटन समारोह के पश्चात दो नाटकों का मंचन हुआ पहला नाटक स्वर्गीय रघुनंदन त्रिवेदी की कहानी पर आधारित “गड्ढा” जिसे निर्देशित किया था सुधांशु मोहन और दूसरा नाटक था हरिशंकर परसाई के व्यंग्य पर आधारित “एक प्यार का ड्रामा है” जिसे अरु स्वाति व्यास ने निर्देशित कियाl
नाटक गड्ढा में मुख्य भूमिका निभाने वाले श्री मोहन दास जी वैष्णव का अभिनय उत्कृष्ट रहा, प्रफुल्ल बोराणा अदिति उदावत और स्वरू व्यास ने अपने अपने पात्रों को संजीदगी से जिया l दूसरा नाटक “एक प्यार का ड्रामा है” प्रेम विवाह और अरेंज मैरिज के बीच की कशमकश को दर्शाया, नाटक में स्वाति व्यास और जयंत कच्च्वाहा ने अभिनय किया और उनके चुटीले संवादों से दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया l

28 फरवरी को मुंशी प्रेमचंद की दो कहानियों का मंचन हुआ कफ़न और पूस की रात, इन दोनों नाटकों में अभिनय गुरुकुल के नए विद्यार्थियों ने सधा हुआ अभिनय किया और दर्शकों को भाव विभोर कर दिया l
प्रेमचंद बने पीयूष वर्मा और यमराज बने उमंग पटेल ने काम समय मे दो कहानियों को अभिनय की डोर से बांधे रखा l
कफ़न कहानी में माधव बने तनुज और घीसू बने कमल ने अपने अभिनय से दर्शको को अपना मुरीद बना लिया एक छोटी सी भूमिका में पंकज पुरोहित का काम लाज़बाब था l

पूस की रात में प्रदीप और युक्ता ने हल्कू और मुन्नी के पात्रों में जान डाल दी, दर्शको ने दोनों की भूरी भूरी प्रसंशा की l

नाट्योत्सव के समापन अवसर पर “आर सी महर्षि एजुकेशन सोसायटी” एवं अभिनय गुरुकुल की तरफ से श्रीमती गरिमा गौड़ ने दर्शकों और मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया इस आशा के साथ कि इस उत्सव को और विस्तार मिले l

इस दो दिवसीय नाट्य समारोह में दर्शकों का बहुत सहयोग मिला अभिनय गुरुकुल स्टूडियो खचाखच दर्शको से भरा हुआ था और अयोध्या प्रसाद गौड, अरु व्यास और स्वाति व्यास का जो संकल्प था कि लोग टिकट लेकर नाटक देखें और इस बात को इस बात को दर्शकों ने सत्य साबित कर दिया कि जोधपुर में रंग दर्शक टिकट लेकर देखते हैं यदि अच्छे किए जाएं जिसमें मनोरंजन की संभावनाएं हो संदेश हो अभिनय का कौशल हो तो लोग टिकट खरीद कर नाटक अवश्य देख सकते हैं मंच चाहे टाउन हॉल हो या किसी भी घर की दूसरी मंजिल की छत यदि काम करने का संकल्प है तो लोग आते हैं l
इस पूरे आयोजन को अभिनय गुरुकुल के प्रशिक्षणार्थियों और सदस्यों ने सार्थक किया जिनमें ,रवि व्यास , ओम प्रकाश व्यास , कुलवंत बोहरा, राजेश विश्नोई, कमल, पंकज पुरोहित, अंशुल परिहार, प्रदीप कृपलानी, युक्ता, तनुज टॉक, पीयूष वर्मा, उमंग पटेल, राहुल सिंह तोमर, स्वरू व्यास, अरु व्यास, स्वाति व्यास, मुदित माथुर, अवेस मोहम्मद,शरद शर्मा, प्रफुल्ल बोराणा, अदिति उदावत, सुधांशु मोहन, रजत अरोड़ा, जयंत कछवाहा, हिमांशु व्यास परीक्षित पुरोहित प्रतिभा पुरोहित , अशोक बोहरा, इन सभी के पिछले दो हफ्तों के अथक प्रयासों ने इस नाट्य समारोह को संभव कर दिखायाl
रंगमंच की युवा पीढ़ी में अपार संभावना को देखा जा सकता है और इन्हीं संभावनाओं का सार्थक स्वरुप है यह रंग महर्षि नाट्य उत्सव l

This News is Updated by Amit Vyas
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here