डिंपल यादव ने भगवा रंग को बताया जंग, सीएम योगी ने दिया यह जवाब – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

उत्तर प्रदेश में पांच चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। ऐसे में अब यहाँ राजनीतिक दलों की नजर बाकी बचे दो चरणों के चुनाव पर है। आप सभी को बता दें कि इसे जीतने के लिए सभी ने पूरी ताकत झोंक दी है। ऐसे में बीते दिनों ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की थी वहीं अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है। जी दरअसल बीते दिन ही डिंपल ने भगवा को जंग लगे लोहे की तरह बताया था।

उन्होंने कहा था, ‘ये जो डबल इंजन की सरकार है। जब इंजन में जंग लग जाता है, जंग का रंग क्या होता है? मुझे लगता है जिस रंग के हमारे मौजूदा मुख्यमंत्री कपड़े पहनते हैं उसी रंग का होता है तो ऐसे जंग वाले इंजन को हटाने का समय आ गया है।’ वहीं अब इसी का जवाब देते हुए योगी ने एक ट्वीट कर लिखा है, ‘हां मैं भगवाधारी हूं।’ वहीं अपने इस ट्वीट के साथ ही मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का एक वीडियो भी शेयर किया है।

आप देख सकते हैं इसमें उन्होंने डिंपल यादव के बयान का जिक्र करते हुए बगैर किसी का नाम लिए कहा ‘एक बात मुझे बहुत खटकी है। आपने सपा के कुछ लोगों के बयान सुने होंगे। वो बयान सृष्टि का भी अपमान है। सनातन धर्म और संत समाज का भी अपमान है। भगवा को उन्होंने जंग के साथ जोड़ा है, लेकिन हां, मैं कह सकता हूं कि मैं भगवाधारी हूं। हर उत्तर प्रदेशवासी कहेगा, हम भगवाधारी हैं। इसलिए बोलेंगे क्योंकि ये भगवा सृष्टि की ऊर्जा का रंग है। सूर्योदय जब होता है तब भगवान सूर्य का रंग भी भगवा ही होता है।’

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here