राजस्थान: कोटा में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, पुरानी रंजिश में उतारा मौत के घाट

0
20

पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:44 PM IST

सार

पीड़ित विक्की वाल्मीकि पर चार-पांच युवकों ने लोहे के पाइप से हमला किया, इसके बाद सभी घटना के बाद मौके से भाग गए। फिलहाल उनकी छानबीन की जा रही है।

ख़बर सुनें

कोटा में कुछ लोगों के ग्रुप ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी यह मामला शुक्रवार की शाम का है जब कुछ लोग आए उन्होंने एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने जानकारी दी कि यह घटना कैथुनीपोल थाना क्षेत्र के साबरमती कॉलोनी में हुई। पुलिस ने कहा कि पीड़ित विक्की वाल्मीकि पर चार-पांच युवकों ने लोहे के पाइप से हमला किया, इसके बाद सभी घटना के बाद मौके से भाग गए। फिलहाल उनकी छानबीन की जा रही है।

पीड़ित और आरोपी के बीच थी पुरानी दुश्मनी
आगे उन्होंने बताया कि विक्की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही पुलिस ने कहा कि शुरुआत में पीड़ित और आरोपी के बीच पुरानी दुश्मनी को हमले का कारण बताया जा रहा है।

विक्की वाल्मीकि के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है। शहर के नियंत्रण कक्ष को शाम सात बजे युवक पर जानलेवा हमले की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए थे।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here