NSE घोटाला: CBI ने पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम को चेन्नई से किया अरेस्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

एनएसई घोटाले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. एनएसई के पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम को केन्द्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार की देर रात चेन्नई से गिरफ्तार किया है. उनसे सीबीआई पिछले तीन दिनों से पूछताछ कर रही थी. सीबीआई अब इस बात की जांच कर रही है कि आखिर कौन है वह रहस्यमई बाबा, जिसके इशारे पर यह गिरफ्तारी हुई थी. इसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व एमडी चित्रा राम कृष्णी की भी मुश्किलें बढ़ गई है.

आनंद सुब्रमण्यम नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की पूर्व एमडी चित्रा रामकृष्णा के सलाहकार भी थे. इससे पहले, इनकम टैक्स विभाग की तरफ से पहले ही मामले में कार्यवाही शुरू की जा चुकी है. इनकम टैक्स विभाग ने चित्रा रामकृष्णा और आनंद सुब्रमण्यम और उनकी पत्नी के मुंबई और चेन्नई स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here