देश के इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, हिमाचल-उत्तराखंड में होगी बर्फबारी, जानिए….. – 24×7 Khabre Fatafat

0
42

दिल्ली समेत उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होने से ठंड से राहत मिलते दिख रही है. वहीं भारतीय मौसम विभाग ने आज उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान जाहिर किया है. पंजाब, हरियाणा, बिहार में एक बार फिर मौसम बदलेगा तो वहीं पश्चिमी हिमालय प बारिश के साथ बर्फबारी भी होते दिखेगी. 

आइये जानते हैं कैसा रहेगा आज इन राज्यों का मौसम

दिल्ली

दिल्ली में बुधवार से मौसम बदल गया है. आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिसकी वजह से बीच-बीच में बहुत हल्की धूप निकल सकी. वहां भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 27 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. इस बीच दिल्ली में आज और कल बारिश होगी. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहेगा तो वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री तक के रहने का अनुमान है. 

राजस्थान 

राजस्थान के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है. कई दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है. राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है. 

बिहार

राज्य के दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार हैं. प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज अधिकतम तापमान 25 से 26 डिग्री रह सकता है तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक देखा जा सकता है. 

पंजाब

पंजाब में आने वाले तीन दिनों तक आसमान में बादल छाने के साथ-साथ बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए बारिश का अनुमान लगाया है. इसके साथ ही मध्यम रफ्तार से हवा चल सकती है. प्रदेश में अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा. 

जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में कई दिनों से जारी बारिश और बर्फबारी की वजह से ठंड एक बार फिर बढ़ गई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 2 मार्च तक बारिश और बर्फबारी से राहत नहीं मिलने वाली है. कश्मीर के श्रीनगर में आज अधिकतम तापमान 6 और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जम्मू में आज अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तराखंड

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज बारिश के साथ बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में बीते दिन बर्फबारी और बारिश के चलते कई सड़के और बिजली ट्रांसफार्मर ठप होते दिखे. वहीं आज भी मौसम इसी तरह बना रहेगा. राज्य के अधिकतर जिलों में 8 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान -1 डिग्री रह सकता है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here