श्रीलंका को टीम इंडिया के ये दो धाकड़ बल्लेबाज देंगे डबल झटका, जानें इन खिलाड़ियों के बारे में…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
43

नई दिल्ली: भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच लखनऊ के अटल बिहार मैदान पर खेला जाएगा. श्रीलंका सीरीज से विराट कोहली और ऋषभ पंत बाहर चल रहे हैं. ऐसे में उनकी जगह दो धाकड़ बल्लेबाज खेलेंगे. ये प्लेयर अपनी आतिशी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं. ये खिलाड़ी रोहित शर्मा के सबसे बड़े हथियार बन सकते हैं. इन प्लेयर्स का नाम सुनकर विरोधी टीम खौफ खाती हैं. आइए जानते हैं, इन खिलाड़ियों के बारे में. 

कोहली की जगह उतरेगा ये प्लेयर 

विराट कोहली को बीसीसीआई ने 10 दिन के बायो बबल ब्रेक पर भेजा है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में उनकी जगह श्रेयस अय्यर उतर सकते हैं, अय्यर बहुत ही घातक फॉर्म में चल रहे हैं. ह कोहली की तरह ही आक्रामक शॉट लगाने में माहिर खिलाड़ी हैं. उनके पास विकेट पर टिकने की गजब कला है. अय्यर जब अपनी लय में हों तो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 80 रनों की पारी खेली थी. पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया में अलग मुकाम बनाया है. श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को हाल में ही केकेआर (KKR) का कप्तान बनाया गया है. केकेआर टीम ने मोटी रकम देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा है. उन्होंने आईपीएल में 87 मैच खेलकर 2375 रन बनाए हैं. 

टीम  में शामिल हुआ ये धाकड़ विकेटकीपर 

संजू सैमसन को काफी दिनों के बाद टीम इंडिया में शामिल किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी की है और उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में अपनी योजना का अहम हिस्सा बताया है. संजू हमेशा ही बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. उनके तरकश में हर वो तीर मौजूद हैं, जो विरोधी टीम को धराशाही कर सके. संजू की विकेटकीपिंग स्किल (Wickekeeping Skill) भी बहुत ही शानदार हैं वह पलक झपकते ही स्टंपिंग कर देते हैं. आईपीएल (IPL) में संजू सैमसन 121 मैचों में 3068 रन बनाए हैं, जिसमें दो आतिशी शतक शामिल हैं. आईपीएल में वह राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान भी हैं. 

श्रीलंका टीम को करेंगे धराशाही 

श्रीलंका सीरीज के लिए सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है. ऐसे में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन कमाल का खेल दिखा सकते हैं, ये दोनों ही बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे. वहीं, भारतीय गेंदबाजी और बल्लेबाजी को दम दिखाना होगा. जसप्रीत बुमराह के आने से भारतीय टीम को बल मिला है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here