रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव सहित कई शहरों में मिसाइल से किया हमला – 24×7 Khabre Fatafat

0
27

मास्कोः यूक्रेन के साथ जारी गतिरोध के बीच रूस ने हमलाकर दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सैन्य कार्रवाई की औपचारिक घोषणा की है. इसके साथ ही रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है. वहीं, इस घोषणा के बाद संयुक्त राष्ट्र (UN) ने पुतिन से युद्ध रोकने की अपील की है. UN ने कहा है कि रूस अपने सैनिकों को हमला करने से रोके.

राजधानी कीव में धमाके हुए शुरू

न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके शुरू होने की खबर है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन   का कहना है कि यूक्रेन ने रेड लाइन पार की है. 

यूक्रेन ने लगाया मार्शल लॉ

रूस के सैन्य हमले शुरू करने पर बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देश में ‘मार्शल लॉ’ लगाने की घोषणा की है. उन्होंने यूक्रेन में रह रहे नागरिकों से नहीं घबराने का आग्रह किया है.

रूस ने कहा यूक्रेन की वायु सेना को कर रहे बेअसर

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन की वायु सेना बेअसर कर रहे हैं. इसके लिए सटीक निशाना लगाने वाले हाथियारों का इस्तेमाल किया है. 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दुनिया से की अपील

वहीं, हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की का कहना है कि दुनिया को रूस को हमले से रोकना चाहिए. इसके साथ ही कहा कि हमले की स्थिति में यूक्रेन अपना बचाव करेगा और जीतेगा. वहीं, यूक्रेन के गृह मंत्रालय का कहन है कि कीव में यूक्रेन के फाइटर जेट्स पर हमला हुआ है.

UNSC की बैठक दोबारा शुरू

रूस के यूक्रेन के हमले के बाद UNSC की बैठक दोबारा शुरू हो गई है. बैठक में यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि युद्ध के अपराधियों का कोई शुद्धिकरण नहीं होता है. ऐसे लोग सीधे नरक में जाते हैं.  

रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को किया था अलग

बता दें कि पिछले कई दिनों से रूस व यूक्रेन के बीच तनाव बरकरार था. इसको लेकर यूरोप सहित पश्चिमी देशों ने दोनों देशों को बातचीत के स्तर से हल ढूंढने को कहा था. इसी बीच रूस ने यूक्रेन के 2 इलाकों को अलग देश के रूप में मान्यता दे दी थी. इसके बाद यूरोप सहित अमेरिका व अन्य देशों ने रूस पर कई प्रतिबंध लगा दिए थे.

रूस ने कहा-कब्जे का नहीं कोई इरादा

प्रतिबंध के बावजूद रूस ने आज युद्ध की घोषणा कर दी है. न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने औपचारिक तौर से युद्ध का ऐलान कर दिया है. ऐसे में पूरी दुनिया सकते में आ गई है. संयुक्त राष्ट्र ने पुतिन को युद्ध रोकने को कहा है. वहीं, पुतिन का कहना है कि यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है. वहीं, रूस ने यूक्रेन की सीमा पर कर्मशियल विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है.

यूक्रेन सेना करे सरेंडर

वहीं, रूस के युद्ध की घोषणा के बाद राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि यूक्रेन की सेना सरेंडर करे और अपने घर जाए. वहीं, नाटो देशों को लेकर पुतिन ने कहा है कि हम सभी तरह के नतीजों के लिए तैयार हैं. किसी ने अगर ऑपरेशन में दखल दिया, तो उसको अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया विनाशकारी

रूस के यूक्रेन पर हमले के ऐलान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि दुनिया की प्रार्थनाएं यूक्रेन के लोगों के साथ हैं, जो रूसी सैन्य बलों द्वारा अनुचित हमले का शिकार हुए हैं. राष्ट्रपति पुतिन ने एक पूर्व-नियोजित युद्ध चुना है, जो एक विनाशकारी साबित होगा.  

ब्रिटेन के पीएन ने कहा-देंगे निर्णायक जवाब

रूस के हमले को लेकर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि मैं यूक्रेन में भयावह घटनाओं से चकित हूं. मैंने अगले कदमों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की है. राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन पर इस बिना वजह के हमले की शुरुआत करके रक्तपात और विनाश का रास्ता चुना है. यूके और हमारे सहयोगी देश इसका निर्णायक जवाब देंगे.

भारत ने की शांति की अपील

रूस के यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद भारत ने शांति की अपील की है. भारत का कहना है कि दोनों देश बातचीत के जरिए हल निकालें. इस बीच यूक्रेन से दूसरी फ्लाइट से भारतीय छात्र वापस लौट गए हैं. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here