स्किन पर आई झुर्रियों को दूर करने के लिए बनाए दही से ये मास्क – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

सेहत के लिए दही सबसे फायदेमंद है। यह स्किन के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है। आप सभी को बता दें कि दही को चेहरे पर सही तरीके से लगाने से स्किन को पोषण मिलता है, इसी के साथ ही वह ग्लो भी करती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ चीजों के बारे में जो आप दही में मिलाकर चेहरे पर लगाएंगे तो आपके चेहरे पर ग्लो आएगा और आपके चेहरे की रंगत निखरेगी।

दही और विटामिन ई- स्किन को यंग बनाने के लिए आप दही के साथ विटामिन ई कैप्सूल को मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। ऐसे में विटामिन ई स्किन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसे तैयार करने के लिए एक बर्तन में दही लें और इसमें विटामिन ई के दो कैप्सूल मिलाएं। इसे चेहरे पर लगाने के करीब 10 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें।

दही और ऑरेंज- संतरा के गुणों की बात करें, तो इसमें मौजूद विटामिन सी स्किन की कई परेशानियों को खत्म करने की क्षमता रखता है। केवल यही नहीं बल्कि विटामिन सी कोलेजन को भी बढ़ाता है। आप सभी को बता दें कि दही में संतरे का पाउडर या रस मिलाकर आप मास्क बना सकते हैं। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर चेहरे पर करीब 10 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। कुछ देर बाद धो लें।

दही और ग्रीन टी- इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से फाइन लाइंस के अलावा रिंकल्स खत्म होते है। कहा जाता है कि ग्रीन स्किन को यूवी वेव्स से बचाती है। दही और ग्रीन टी को लगाने से एक फायदा ये भी है कि इससे डार्क सर्कल्स को भी कम किया जा सकता है। आप ग्रीन टी पाउडर में दही को मिलाकर फेस मास्क बनाएं और इसे चेहरे पर करीब 15 मिनट तक लगा रहने दें। इससे लाभ होगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here