उत्तराखंड: छात्राओं के साथ शिक्षक का डांस के वीडियो पर CEO ने लिया संज्ञान – 24×7 Khabre Fatafat

0
29

हरिद्वार जिले के ब्लॉक बहादराबाद के एक राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं के साथ शिक्षक द्वारा डांस करने का वीडियो का मंगलवार को सीईओ शिव प्रशाद सेमवाल ने संज्ञान लिया है। वहीं दो महिला शिक्षिकाओं ने इसी विद्यालय के प्रभारी प्रिंसिपल पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।  

महिला शिक्षिका ने सीईओ को लिखित शिकायत की है। सीईओ ने मामले की जांच बैठा दी है। शिकायत में आरोप है कि प्रभारी प्रिंसिपल द्वारा मोबाइल पर अभद्र मैसेज किए गए हैं। आरोप है कि शिक्षिका को समुद्र की व्हील तक कहा गया है। सीईओ ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को जांच के आदेश जारी किए हैं।  

उन्होंने महिलाओं द्वारा लगाए गए उत्पीड़न के आरोप को भी निराधार बताया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी शिव प्रशाद सेमवाल ने खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद को आदेशित किया गया है कि 24 फरवरी को प्रभारी प्रिंसिपल और डांस करने वाले शिक्षक को कार्यालय में तलब किया जाए। जिसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here