हादसा: राजस्थान में ट्रेन की चपेट में आई महिला और दो बेटियां, नशे की हालात में घर पर था पति

0
40

सार

पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर उसके पति का पता लगाया, तो वह घर पर नशे की हालत में मिला।

ख़बर सुनें

राजस्थान के अजमेर जिले में  मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों को मालगाड़ी की चपेट में आ गई, इसमें सभी की मौत हो गई। ब्यावर थाने के एसएचओ संजय ने बताया कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला है या दुर्घटना का।

महिला का नाम माया भोपा था, इसकी उम्र 30 साल थी। घटना के समय वह अपनी दो बेटियों और एक बेटे के साथ थी। पुलिस ने बताया कि डेढ़ साल की उम्र के बेटे को कोई चोट नहीं आई, जबकि बेटियों समेत तीनों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि वे जयपुर जिले के दूदू के रहने वाले थे और वर्तमान में ब्यावर इलाके में एक झोपड़ी में रह रहे थे।

एसएचओ संजय ने कहा कि जब पुलिस ने फोन नंबर के आधार पर उसके पति का पता लगाया, तो वह घर पर नशे की हालत में मिला। उन्होंने कहा कि महिला के परिवार के सदस्यों को मामले की सूचना दी गई और शवों को ब्यावर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here