फ्रिजी और चिपचिपे बालों से छुटकारा दिलाएंगे अंडे से बने ये तीन मास्क – 24×7 Khabre Fatafat

0
31

धूल-मिट्टी सिर पर पड़ने या कैमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल करने के चलते कई बार हमारे बाल खराब होने लगते हैं। इसकी वजह से बाल अपना नेचुरल ऑयल खोने लगते हैं और ऐसे में बाल रूखे-बेजान, फ्रिजी और चिपचिपे होने लगते हैं। हालाँकि एक्सपर्ट के अनुसार, अंडा बालों को प्रोटीन देने के साथ पोषित करने का काम करता है। अगर आप अपने बालों को बेहतरीन दिखाना चाहते हैं तो आप इससे हेयर मास्क बनाकर लगा सकते है।  आइए बताते हैं कैसे। 

अंडा और ऑलिव ऑयल- इसे बनाने के लिए एक बाउल में 2 अंडे के पीले भाग, 2 चम्मच ऑलिव ऑयल और 1 कप पानी मिक्स करें। तैयार मिश्रण को स्कैल्प से बालों पर लगाएं। करीब 5 मिनट तक हल्के हाथों से बालों की मसाज करें। उसके बाद 20-30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें।

अंडा और मेयोनीज- इसके लिए एक बाउल में 2 अंडे का पीला भाग और 1 चम्मच मेयोनीज मिलाएं। अब तैयार मिश्रण को स्कैल्प पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 20-30 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

अंडा और दही- आप फ्रिजी बालों को सही करने के लिए अंडे और दही से हेयर मास्क बनाकर लगा सकती हैं। जी हाँ और इसको बनाने के लिए एक कटोरी में 2 अंडे का पीला भाग और 2 चम्मच दही मिलाएं। अब तैयार मिश्रण को 1 घंटे तक बालों पर लगाएं और बाद में माइल्ड शैंपू से बाल धो लें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here