राजस्थान: अफ्रीकन महिला प्राइवेट पार्ट में छिपाकर लाई ड्रग्स भरे 60 कैप्सूल, कीमत 16 करोड़ से ज्यादा

0
46

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 07:26 PM IST

सार

युगांडा की रहने वाली एक महिला को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की टीम ने जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। महिला अपने प्राइवेट पार्ट में करोड़ों रुपए का ड्रग्स छिपाकर लाई थी। सवाई मानसिंह अस्तपाल में डॉक्टरों की टीम ने महिला के प्राइवेट पार्ट से करीब 60 कैप्सूल निकाले हैं। 

महिला के पाइवेट पार्ट से निकले कैप्सूल।

महिला के पाइवेट पार्ट से निकले कैप्सूल।
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

विस्तार

राजस्थान के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक महिला को ड्रग तस्करी करते हुए पकड़ा गया है। आरोपी महिला अफ्रीका की रहने वाली है। वह अपने प्राइवेट पार्ट से 60 ड्रग्स भरे कैप्सूल छिपाकर लाई थी। शनिवार देर रात महिला जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। यहां जांच के दौरान डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की टीम ने महिला को पकड़ लिया। यहां से उसे सवाई मानसिंह अस्तपाल ले जाया गया। डॉक्टरों की टीम ने तस्कर महिला के प्राइवेट पार्ट से 60 कैप्सूल निकाले हैं।

अफ्रीका महाद्वीप के युगांडा की रहने वाली इस महिला का नाम अमानी हैवेंस लोपेज बताया जा रहा है। यह शारजाह से फ्लाइट लेकर शनिवार देर रात करीब तीन बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंची थी। उसके पाइवेट पार्ट से 60 कैप्सूल निकले हैं। इन कैप्सूल में मिले दो किलो से ज्यादा ड्रग्स की कीमत 16 करोड़ बताई जा रही है। सवाई मानसिंह अस्तपाल में भर्ती महिला के स्वास्थ्य पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here