न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:14 AM IST
सार
जोधपुर के मंडला कलां में एक कैंपर ने कार को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में रिश्तेदार की गंगाप्रसादी में जा रहे मां-बेटे की मौके पर ही मौत गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
ख़बर सुनें
विस्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीडिया कर्मी दिनेश सारस्वत के परिजन दो अलग-अलग कार से अपने रिश्तेदार की गंगाप्रसादी में जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रही कार मंडला कलां के पास एक कैंपर से टकरा गई। इस हादसे में दिनेश सारस्वत के बेटे कैलाश और उसकी मां लीलादेवी की मौत हो गई। पीछे से आ रही कार मौके पर पहुंची तो घटना की जानकारी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















