यूक्रेन संकट: इस शर्त पर पुतिन से मुलाकात करेंगे जो बाइडेन, जानिए…. – 24×7 Khabre Fatafat

0
21

वॉशिंगटन: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध टालने की कोशिशों में जुटे अमेरिका ने एक बड़ा कदम उठाया है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं. यूएस की तरफ से कहा गया है कि अगर अगर रूस यूक्रेन पर हमला नहीं करता है, तो बाइडेन रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ सैद्धांतिक रूप से मुलाकात करने के लिए तैयार हैं.

Macron निभा रहे अहम भूमिका

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन रूसी प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन के साथ ‘सैद्धांतिक रूप से’ मिलने के लिए सहमत हैं, लेकिन उसी सूरत में जब रूस यूक्रेन पर आक्रमण नहीं करता. बता दें कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों इस जंग के खतरे को टालने में अहम भूमिका निभा रहे हैं. रविवार को फ्रेंच राष्ट्रपति के आधिकारिक भवन Elysee Palace की ओर से भी बाइडेन-पुतिन मुलाकात के संबंध में बयान जारी किया गया. 

पुतिन से हुई थी फोन  पर बातचीत

बयान में कहा गया है कि बाइडेन और पुतिन, मैक्रों की ओर से प्रस्तावित शिखरवार्ता के लिए तैयार हो गए है. मैक्रों ने अपने प्रस्ताव में यूरोप में सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता पर चर्चा करने की बात रखी है. हालांकि, इस प्रस्ताव के साथ यह शर्त रखी गई है कि यह मुलाकात तभी होगी, जब रूस यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा. सहमति की यह बात तब सामने आई है, जब मैक्रों ने रविवार को पुतिन के साथ दो बार टेलीफोन पर बातचीत की थी, साथ ही उन्होंने बाइडेन से भी यूक्रेन की स्थिति को लेकर संपर्क किया था.

24 फरवरी को फाइनल होगी डेट!

Elysee की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 24 फरवरी को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव मिल रहे हैं, तभी इस समिट के लिए आगे की कार्यवाही की जाएगी. गौरतलब है कि इसके पहले एंटनी ब्लिंकन ने कहा था कि राष्ट्रपति जो बाइडेन युद्ध को टालने के लिए अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ किसी भी स्थान, समय और किसी भी प्रारूप में बातचीत करने के लिए तैयार हैं. ब्लिंकन ने CNN से कहा था ‘हम मानते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन ने अपना निर्णय ले लिया है, हालांकि, जब तक टैंक वास्तव में आगे नहीं बढ़ते और विमान उड़ान नहीं भरते, तब तक हम हर अवसर का उपयोग करेंगे’.  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here