खुशी कपूर हॉटनेस में अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर को टक्कर देती आई नजर, दिए ऐसे पोज – 24×7 Khabre Fatafat

0
40

 भले ही खुशी कपूर (Khushi Kapoor) ने अब तक बड़े पर्दे पर अपने करियर की शुरुआत नहीं की है, लेकिन उनके पास पहले से ही लाखों फॉलोअर्स और फैंस हैं. उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं. वहीं अब खुशी कपूर हॉटनेस में अपनी बड़ी बहन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) को टक्कर देती नजर आ रही हैं. 

कई जगह से हैं ड्रेस में कट

दरअसल, खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अपनी लेटेस्ट फोटोज में यलो कलर की को-ऑर्ड ड्रेस में बेहद स्टनिंग लग रही हैं. साथ ही उनकी स्माइल ने उनके लुक में और चार चांद लगा दिए हैं. खुशी ने ये तस्वीरें चमकते सितारे वाले इमोजी के कैप्शन के साथ अपलोड की हैं. 

फैंस ने कहा- जाह्नवी फेल हैं

आपको बता दें कि खुशी की प्रोफाइल पर 700 K से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और खुशी की इस तस्वीर को 1 लाख 17 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. फैंस इस लुक के आगे जाह्नवी कपूर को फेल बता रहे हैं. उनके फैंस के अलावा कपूर परिवार के सदस्यों ने भी तस्वीर को पसंद किया है. बहन जान्हवी कपूर ने लिखा, ‘क्या मैं आपको किस और एक गाल पर काट सकती हूं प्लीज.’ पिता बोनी कपूर ने इस तस्वीर पर आग और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया. वहीं बहन अंशुला ने कहा, ‘तुम्हारे साथ जुनून’. 

स्टार किड्स का भी आया दिल 

इस तस्वीर पर खुशी के फैंस के साथ स्टार किड्स भी फिदा हैं. सुहाना खान ने कमेंट सेक्शन में मुस्कुराते हुए चेहरे वाला इमोजी पोस्ट किया. जबकि महीप कपूर ने अपने पोस्ट पर दिल के इमोजी डाले और आलिया कश्यप ने कहा, ‘वाह ड्रेस’.

आए दिन दिखाती हैं हॉट लुक 

खुशी अक्सर ऐसी हॉट तस्वीरें पोस्ट कर इंटरनेट पर आग लगा देती हैं.  बीते दिनों खुशी कपूर ने एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह एक मिनी हैंडबैग हाथ में लेकर, एक सेक्सी मिनी ड्रेस पहने देखी जा सकती हैं. उन्होंने अपने बोल्ड और ऑन-पॉइंट आई मेकअप से अपने फैंस को चौंका दिया था. 

इस प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

खुशी कपूर तीसरी स्टार-किड हैं जिनके नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट ‘द आर्चीज’ से जुड़े होने की अफवाह है’ जोया अख्तर को फिल्म के निर्देशक के रूप में पुष्टि की गई है और खुशी, अगस्त्य और सुहाना कथित तौर पर इस फिल्म के साथ अपनी शुरुआत करेंगे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here