टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने मैच में छोड़ा कैच, रोहित शर्मा ने आगबबूला होकर किया ये काम – 24×7 Khabre Fatafat

0
28

नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर दूसरा टी20 मैच खेला गया. इस मैच में भारत की खराब फिल्डिंग ने सभी को हैरानी में डाल दिया. भारत ने कई अहम मौके पर कैच टपकाए. ऐसा ही पारी के 16 वें ओवर में देखने को मिला जब भारत  के स्टार गेंदबाज ने कैच छोड़ दिया. इसके बाद रोहित शर्मा आगबबूला हो गए और बॉल को लात मारी. 

इस खिलाड़ी ने छोड़ा था कैच 

भारत ने वेस्टइंडीज टीम को जीतने के लिए 187 रनों का टारगेट दिया था. जब विंडीज टीम बैटिंग कर रही थी. तब पारी के 16 वें ओवर में टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार अपनी ही गेंद में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज रोवमैन पावेल का कैच छोड़ दिया. गेंद बहुत ही ऊंची उठ गई, लेकिन कैच बहुत ही आसान था, जिसे भुवी ठीक तरह से पकड़ नहीं सके. जबकि रोहित शर्मा उनके पड़ोस में ही कैच लेने के लिए तैयार थे. जैसे ही भुवी ने कैच छोड़ा. स्टेडियम में मौजूद सभी लोग बहुत ही परेशान दिखे. कैच छूटने के बाद कप्तान रोहित शर्मा बहुत ही गुस्से में दिखे और उनकी निराशा उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी. जिसके बाद उन्होंने बॉल को लात मारी, जिससे वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने दौड़कर एक रन पूरा कर लिया.

मैच का था निर्णायक मोड़ 

जब भुवनेश्वर कुमार ने रोवमैन का कैच छोड़ा. उस समय वेस्टइंडीज टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी. रोवमैन ने मैच में 68 रन बनाए और वह विंडीज टीम को जीत के दरवाजे तक ले गए थे. वहीं, निकोलस पूरन ने 62 रन बनाए. एक वक्त मैच वेस्टइंडीज (Rohit Sharma) के खेमे में जाता हुआ दिखाई दे रहा था, लेकिन डेथ ओवर्स में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार बॉलिंग का नजारा पेश किया, जिसकी वजह से भारत को जीत हासिल हुई. 

भारत ने धमाकेदार तरीके से जीती सीरीज 

भारत ने वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में 8 रन से हराकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. भारत की तरफ से सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और ऋषभ पंत ने शानदार हाफ सेंचुरी जड़ी. उनकी बदौलत ही भारत इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर पाया. वहीं, अंत में वेंकटेश अय्यर ने तूफानी पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया. पंत ने 28 गेंदों में 51 रन बनाए उनके खतरनाक प्रदर्शन के कारण ही उन्हें मैन ऑफ मैच अवॉर्ड से नवाजा गया. पहले मैच में भारत ने विंडीज को 6 विकेट से हराया था. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here