देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के इतने केस दर्ज, 325 लोगों की मौत – 24×7 Khabre Fatafat

0
33

देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले आज घटे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 22 हजार 270 नए केस सामने आए हैं और 325 लोगों की मौत हो गई. कल 25 हजार 920 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 66 हजार 298 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

एक्टिव केस घटकर 2 लाख 53 हजार 739 हुए

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 2 लाख 53 हजार 739 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 11 हजार 230 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 20 लाख 37 हजार 536 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

दिल्ली में कोरोना वायरस के 607 नए मामले आए

दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,54,774 हो गई. इसके अलावा चार मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 26,095 पर पहुंच गई है. राजधानी के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है.

पॉजिटिविटी रेट 1.22 प्रतिशत

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में संक्रमण की दर गिरकर 1.22 प्रतिशत रह गई है. बुलेटिन के अनुसार एक दिन पहले कुल 49,928 सैम्पल की कोविड-19 जांच की गई. दिल्ली में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 739 मामले सामने आए थे और संक्रमण दर 1.48 प्रतिशत रही थी.

अबतक करीब 175 करोड़ खुराक दी गईं

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों (Corona Vaccine) की करीब 175 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं. कल 36 लाख 28 हजार 578 डोज़ दी गईं, जिसके बाद अबतक वैक्सीन की 175 करोड़ 3 लाख 86 हजार 834 डोज़ दी जा चुकी हैं. मंत्रालय ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम पंक्ति के कर्मियों और 60 साल और इससे अधिक उम्र के लोगों को अब तक 1.82 करोड़ से अधिक यानी (1,87,00,141) एहतियाती खुराक दी जा चुकी हैं.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here