अगर आपको भी हैं स्ट्रेस तो इन टिप्स से मन को करें शांत – 24×7 Khabre Fatafat

0
63

कहते हैं चिंता चिता के समान है. ये मुहावरा सभी ने सुना होगा. लेकिन आज भी अधिकतर लोग इस पर गौर नहीं करते हैं. स्ट्रेस हमें अंदर से तोड़ सकता है और ये इतना खतरनाक हो सकता है कि आपको डिप्रेशन तक ले जाए. वहीं भारत में अधिकतर ये सोचा जाता है कि मानसिक बीमारी सिर्फ वहम है. वहीं कई लोगों का ये भी मानना होता है कि स्ट्रेस सिर्फ बाहरी कारणों से होता है. लेकिन घर पर होने वाले स्ट्रेस का क्या?जी हां कई बार घर से स्ट्रेस होने लगता है. ये स्ट्रेस बढ़ते-बढ़ते इतना बढ़ जाता है कि गुस्सा, चिडचिड़ाहट, मानसिक परेशानी या डिप्रेशन तक की ओर ले जाता है. ऐसे में हम यहां आपको कुछ टिप्स के बारे में बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप स्ट्रेस से छुटाकारा पा सकते हैं.

इन कारणों से घर पर हो सकता है स्ट्रेस- घर पर स्ट्रेस के शुरू होने के कई कारण हो सकते हैं. घर के काम में सपोर्ट न मिलना, आपको काम का महत्व न होना, सिर्फ काम ही करते रहना आदि. इसके अलवा कई बार घर का स्ट्रेस फाइनेंस से भी जुड़ा होता है.

स्ट्रेस को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स-

परिवार के साथ समय बिताएं- आपको परिवार के साथ समय बिताने की आदत होनी चाहिए. आप कितना भी व्यस्त क्यों न हों थोड़ा समय निकालकर परिवार वालों के साथ बैठें. धीरे-धीरे आप देखेंगे कि परिवार के साथ समय बिताने से आप ज्यादा खुलकर बात करना सीख गए हैं.

अपना मी-टाइम का जरूर ध्यान रखें-  ये बहुत जरूरी है कि आप बाकी लोगों के साथ टाइम बिताने के साथ-साथ खुद के लिए भी टाइम निकालें, भले ही घर पर 15 मिनट निकाल पाएं. लेकिन खुद के लिए निकालें. इस समय में आप जो करना चाहते हैं वो कर सकते हैं.

सेहत को गिरने न दें- आप अच्छा खाएं, सही खाएं, एक्ससाइज टाइम पर करें. भले ही थोड़ी सी वॉक ही क्यों न हो. घर का काम माइंड को रिलैक्स करने वाली एक्सरसाइज करें.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here