माघ पूर्णिमा स्नान को हरकी पैड़ी में उमड़े श्रद्धालु, सुरक्षा के कड़े इंतजाम – 24×7 Khabre Fatafat

0
24

हरिद्वार, माघ पूर्णिमा स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इसके लिए हरकी पैड़ी की प्रबंधकारिणी संस्था श्री गंगा सभा के अलावा पुलिस की ओर से सुरक्षा को लेकर व्यापक प्रबंध किए गए हैं।

बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए प्रशासन की ओर से 14 जनवरी मकर संक्राति स्नान पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके चलते गंगा स्नान को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही स्थानीय निवासियों को मायूस होना पड़ा था। बॉर्डर आदि से बड़ी संख्या में श्रद्धालु लौटा दिए गए थे।

बुधवार को माघ पूर्णिमा स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। लिहाजा गंगा सभा के अलावा पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और कोविड गाइड लाइन का पालन कराने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हाईवे पर जाम आदि की स्थिति से निपटने को भी तैयारी की गई है।

जानिए क्या है माघी पू्र्णिमा का शुभ मुहूर्त

माघ पूर्णिमा पर आज भगवान विष्णु का ध्यान और स्नान कर पुण्य कमाने का दिन है। आचार्य डा. सुशांत राज के मुताबिक, शास्त्रों के अनुसार इस दिन स्वयं भगवान विष्णु गंगा में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर स्नान के लिए उत्सव जैसा माहौल होता है। इस दिन स्नान के बाद दान करने से 32 गुना फल प्राप्त होता है। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा तिथि दोपहर एक बजकर 25 मिनट तक रहेगी। भगवान विष्णु का पाठ कर इस दिन दान करने से पुण्य मिलता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here