मशहूर संगीतकार बप्पी लहिरी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, ट्वीटकर कही ये बड़ी बात – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतगार बप्पी लहिरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा है कि बप्पी लहिरी का जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा. उनके निधन से दुखी हूं. बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहिरी का लंबी बीमारी के बाद रात 11 बजे 69 साल की उम्र में मुंबई के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, ”श्री बप्पी लाहिड़ी जी का संगीत सर्वांगीण था. विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता था. हर पीढ़ी के लोग उनके गानों से रिलेट कर सकते हैं. उनका जीवंत स्वभाव सभी को याद होगा. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. ऊँ शांति.”

अमित शाह ने भी जताया शोक

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ”महान गायक और संगीतकार बप्पी लाहिरी जी के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ. उनके निधन से भारतीय संगीत की दुनिया में एक बड़ा खालीपन आ गया है. बप्पी दा को उनके बहुमुखी गायन और जीवंत स्वभाव के लिए याद किया जाएगा. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं. शांति.”

काफी समय से बीमार चल रहे थे बप्पी लहिरी

बता दें कि बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था. डॉक्टर ने बताया कि उनकी ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हुई है. बप्पी दा ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे. इन फिल्मों में ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ शामिल हैं. बप्पी दा ने भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भुमिका अदा की थी. बप्पी दा ने साल 1985 में फिल्म ‘शराबी’ के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था. वहीं बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में उनका आखिरी गाना 2020 में आई फिल्म ‘बागी’ का ‘भंकस’ था.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here