मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी का 69 की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस – 24×7 Khabre Fatafat

0
52

नई दिल्ली: बॉलीवुड को डिस्को म्यूजिक देने वाले फेमस सिंगर व म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लाहिरी का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है. जानकारी के अनुसार बप्पी लाहिरी कल रात घर पर थे और अस्वस्थ थे, जिसके बाद उन्हें जुहू के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया है. 

69 की उम्र में हुआ निधन

बप्पी लाहिरी का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 69 वर्ष के थे. बप्पी लाहिरी को 1970-80 के दशक की शुरुआत की कई फिल्मों जैसे ‘चलते चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ में लोकप्रिय गाने देने के लिए जाना जाता है. उनका आखिरी बॉलीवुड गाना ‘बंकस’ 2020 की फिल्म ‘बागी 3’ के लिए था.

क्या थी बीमारी

बता दें कि बप्पी लाहिरी एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे और सोमवार को उन्हें छुट्टी दे दी गई. लेकिन मंगलवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनके परिवार ने एक डॉक्टर को अपने घर आने के लिए बुलाया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं. OSA (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) की वजह से बीती रात उनका निधन हो गया.

ये था असली नाम 

बता दें कि बप्पी लाहिरी का असली नाम अलोकेश लाहिरी था. उनका जन्‍म 27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था. इनके पिता का नाम अपरेश लाहिरी और मां का नाम बन्‍सारी लाहिरी है. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here