चेहरे की रंगत को निखार देंगे गुलाब के ये फेस पैक – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

गुलाब को लोगों का पसंदीदा माना जाता है। गुलाब लड़कियों में मशहूर है। ऐसे में अगर आप भी गुलाब की दीवानी हैं तो आपको शायद ही पता होगा कि गुलाब चेहरे के लिए भी बड़ा फायदेमंद है। आप अपने घर में गुलाब की पंखुड़ियों से कई बेहतरीन फेस पैक बना सकती हैं जो आपकी रंगत को निखार देंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में।

* बेसन और गुलाब की पंखुड़ियों से बना फेस पैक- इस फेस पैक को बनाने के लिए आपके पास गुलाब की पंखुड़ियों के साथ शहद, बेसन और दही होनी जरूरी है। अब सबसे पहले गुलाब की पंखुड़ी का पेस्ट तैयार करें और उस पेस्ट में शहद, दही और बेसन को मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को कुछ सेकंड के लिए ऐसे ही छोड़ दें।अब उंगलियों की मदद से तैयार मिश्रण को त्वचा, गर्दन और हाथों पर लगाएं। अब 15 मिनट तक इस मिश्रण को त्वचा पर लगा रहने दें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें। ध्यान रहे इस मिश्रण के बाद साबुन का प्रयोग अपनी त्वचा पर ना करें। 

* शहद और गुलाब की पंखुड़ी से बना फेस पैक-  इसे बनाने के लिए आपके पास गुलाब की पंखुड़ियों के अलावा शहद का होना जरूरी है। इसके बाद आप गुलाब की पंखुड़ियों को दूध‌ या गुलाब जल के साथ पीसें और एक पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट में शहद को मिलाएं और कुछ देर ढ़ककर रख दें। इसके बाद इस बने मिश्रण को अपनी त्वचा, गर्दन और हाथों का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे 15 से 20 मिनट तक इस पेस्ट को लगा रहने दें और उसके बाद साधारण पानी से धो लें। ध्यान रहे अगर आपकी स्किन बेहद ड्राई है तो यह फेस पैक आपके लिए बेहद उपयोगी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here