न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:24 PM IST
सार
राजस्थान में रीट पेपर लीक मामले को लेकर मचा हंगामा आज भी जारी है। भाजपा लगातार पांचवें दिन सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध कर रही है। उधर, सरकार एसओजी से ही जांच कराने की बात पर अड़ी हुई है।
रीट मामले को लेकर विधानसभा में हंगामा जारी है। आज मंगलवार को लगातार पांचवें दिन सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायक विरोध कर रहे हैं। सदन में प्रश्नकाल शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने रीट का मुद्दा उठाना चाहा, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इसकी इजाजत नहीं दी। विस अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि एक बार जिस मुद्दे पर एक बार चर्चा हो चुकी है उसे दोबार उठाने की जरूरत नहीं है। इस बात को लेकर भाजपा विधायकों ने विरोध शुरू कर दिया। विधायक वेल में आकर नारेबाजी करने लगे।
शून्यकाल शुरू होते ही बीजेपी का सदन से बहिष्कार
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने बहिष्कार कर दिया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि रीट पेपर लीक मामले में भारी धांधली हुई है, इसकी सीबीआई जांच जरूरी है। प्रदेश के लाखों युवाओं से धोखा किया गया है। इसके बाद भाजपा के विधायकों ने सदन का बहिष्कार कर दिया।
शाम चार बजे गहलोत देंगे जवाब
राज्यपाल के अभिभाषण पर सदन में आज भी बहस होगी। शाम चार बजे के करीब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्यपाल कलराज मिश्र के अभिभाषण पर बहस का जवाब देंगे। सीएम रीट को लेकर भाजपा द्वारा उठाए गए मुद्दे पर भी जवाब दे सकते हैं। आज के बाद विधानसभा की कार्यवाही 23 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। 23 को सरकार बजट पेश करेगी।
मंत्री प्रताप सिंह बोले-भाजपा धोखेबाज पर्टी
भाजपा के विधानसभा घेराव पर मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि वह धोखेबाज पार्टी है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओ से मिलकर बात की और उन्हें सत्र में बहस करने का समय दिया। चार विधायकों का निलंबन भी वापस लिया गया, लेकिन भाजपा कोई भी सबूत सदन में नहीं रख पाई। कुछ नहीं कर पाने पर उन्होंने फिर विरोध शुरू कर दिया है।
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।