सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है बेर के पत्ते – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

बसंत का मौसम आते ही लोग ताजे बेर (Jujube Fruit) खाना काफी पसंद करते हैं। आप सभी को बता दें कि बेर में भरपूर मात्रा में पोटैशियम, फास्‍फोरस, आयरन, जिंक, मैंगनीज, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो शरीर को सेहतमंद रखने के लिए बहुत आवश्‍यक तत्‍व हैं। जी दरअसल बेर एजिंग के असर को कम करता है और फ्री रैडिकल्स के नुकसान से भी बचाता है। जी हाँ और कई गुणों से भरपूर बेर के फल को तो औषधीय उपयोग में लाया ही जाता है, बेर के पत्‍ते का उपयोग भी कई तरह के आयुर्वेदिक इलाज में किया जाता है। आप सभी को बता दें कि बेर की पत्तियां गले की खराश को दूर करने से लेकर यूरिन इंफेक्‍शन को दूर करने और कई तरह की सेहत (health benefits) से जुड़ी समस्‍याओं को दूर करने में फायदेमंद होती हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसके फायदे के बारे में।

बेर के पत्तों के फायदे और उपयोग का तरीका-

गले के खराश में फायदेमंद- अगर आपको गले में खराश की समस्या रहती है तो बेर का काढ़ा बनाकर पिएं। इसे पीने के लिए आप इसको मिक्‍सी में ब्‍लेंड कर छन्‍नी से छान लें। अब इसके बाद इसे उबले पानी में मिलाएं और इसमें चुटकी भर नमक, काली मिर्च पाउडर मिलाएं। इसका सेवन करें। इसको पीने से गले की खराश की समस्या दूर हो सकती है।

यूरिन की समस्‍या का इलाज- अगर आपको मूत्र से संबंधित कोई समस्या जैसे यूरिन इंफेक्शन, पेशाब में जलन महसूस होती है तो आप बेर के पत्तों का रस गुनगुने पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

वजन करे कम- अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो बेर के पत्‍ते का सेवन करें। इसके पत्तों को कूटकर एक कटोरे पानी में डालकर रख दें। उसके बाद इस पानी को सुबह खाली पेट छानकर पिएं, इस पानी को नियमित कुछ दिनों तक पीने से वजन नियंत्रित रहता है।

चोट में फायदेमंद- अगर आपको कहीं घाव हो गया है या चोट लगी है तो बेर के पत्तों को पीसकर उसका लेप उस जगह लगाएं जहां तकलीफ है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here