मशहूर एक्टर को हुआ स्टेज 4 कैंसर, अस्पताल से शेयर किया रुला देने वाली वीडियो – 24×7 Khabre Fatafat

0
26

टीवी शो ‘निशा और उसके कजिन्स’ में अनेरी वजानी के भाई की भूमिका निभाने वाले विभु राघवे को लेकर एक बड़ी खबर आई है। जी दरअसल अभिनेता को स्टेज 4 कैंसर हो गया है। मिली जानकारी के तहत इस बात का खुलासा एक्टर के एक वीडियो के जरिये हुए हैं। जी दरअसल एक वीडियो में एक्टर ने इस बात को शेयर किया और अपनी सेहत के बारे में बात करते हुए काफी इमोशनल नजर आए।

आप देख सकते हैं जारी हुए वीडियो में विभु राघवे (Vibhu Raghave) ने कहा, ‘मैं अस्पताल में हूं। मैंने सोचा कि मैं आपको बता दूंगा कि यहां क्या हो रहा है। मैं पिछले कुछ दिनों से बीमार था और लगभग दो हफ्ते पहले स्टेज 4 कैंसर का पता लगा। जो एक दुर्लभ प्रकार का और काफी गंभीर कैंसर का प्रकार है। मैंने कभी इसकी उम्मीद नहीं की थी। एक दिन में, जीवन बदल गया, जिंदगी पूरी तरह से उल्ट गई। फिर भी, हम मजबूत होने की कोशिश कर रहे हैं और हम इसके साथ आगे बढ़ रहे हैं।’ इसी के साथ वीडियो में आगे उन्होंने कहा, ‘मेरे आस-पास सबसे अच्छे डॉक्टर और सबसे अच्छी टीम होने के अलावा, मेरे पास सभी आशीर्वाद और प्यार है। बहुत कुछ हो रहा है, हर कोई प्रार्थना कर रहा है और प्यार और शुभकामनाएं भेज रहा है। चलो अच्छे के लिए आशा करते हैं।’

इस वीडियो को देखने के बाद उनके कई दोस्त और को स्टार्स इस बारे में जानकर हैरान रह गए और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। आप सभी को बता दें कि शालियन मल्होत्रा, मोहसिन खान और कई सितारों उनके लिए दुआ मांगी है। आपको हम यह भी बता दें कि ‘निशा और उसके कजिन्स’ के अलावा, विभु को टीवी शो ‘सुवरीन गुग्गल – टॉपर ऑफ द ईयर’ में भी देखा गया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here