पीएम मोदी की पंजाब रैली से पहले बीजेपी प्रत्याशी पर जानलेवा हमला – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

अमृतसर: पंजाब में पीएम नरेंद्र मोदी की आज (14 फरवरी 2022) को होने जा रही पहली फिजिकल रैली से एक दिन पहले राज्य के लुधियाना में भाजपा उम्मीदवार एसआर लाधेर पर जानलेवा हमला होने की खबर सामने आ रही है। यह हमला चुनाव प्रचार के दौरान हुआ है। लाधेर पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में लुधियाना की गिल सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं। उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। हमलावरों का अभी तक पता नहीं चल सका है। यह घटना रविवार (13 फरवरी) शाम की है।

हमले के शिकार एसआर लाधेर के PA जतिन ने बताया कि, ‘हम खेरी गाँव में एक बैठक के लिए गए थे। तभी कुछ लोग हमारी पार्टी (भाजपा) के खिलाफ नारे लगाते हुए आए। जब हम लौट रहे थे, तो उन्होंने हमारी कार रोकी। इस दौरान उन्होंने हम पर हमला कर दिया।’ लुधियाना पुलिस के ACP सेंट्रल HS छेत्रा ने बताया कि, ‘हमें जानकारी मिली कि प्रचार के दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया है। हम उनका बयान लेंगे और उसी आधार पर अपनी तफ्तीश करेंगें।’

बता दें कि हमले में भाजपा उम्मीदवार की कार पर ईंट-पत्थर फेंके गए। घटना के बाद उनको अस्पताल में एडमिट करा दिया गया। वह कांग्रेस MLA कुलदीप सिंह वैद के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार हैं। वो 1991 बैच के IAS ऑफिसर (Retired) रह चुके हैं। यह उनका पहला चुनाव है। बता दें कि पंजाब में 20 फरवरी को वोटिंग होनी है। वहाँ कुल 117 सीटों में 65 सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार उतारे हैं। भाजपा के सहयोगी दल,  कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी 37 और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here