कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच आज से खुलेंगे 10वीं तक के स्कूल, सीएम ने दी ये चेतावनी – 24×7 Khabre Fatafat

0
20

कर्नाटक में इन दिनों हिजाब विवाद से माहौल गर्माया हुआ है. हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में आज से हाई स्कूल तक के स्कूल फिर से खुल रहे हैं. स्कूल खुलने के मद्देनजर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने उपद्रवी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

सीएम बोम्मई ने रविवार को पत्रकारों से कहा हमारे अधिकारी सोशल मीडिया पर जारी किए जा रहे संदेशों पर निगरानी रख रहे हैं और अपने स्तर पर भी सूचनाएं जुटा रहे हैं. मेरी पहली जिम्मेदारी यह तय करना है कि स्कूल और कॉलेज जल्दी से जल्दी खुल जाएं और इनमें सीखने के लिए एक शांत तथा सद्भावनापूर्ण माहौल बन जाए. छात्रों को मार्च में होने वाली परीक्षाओें पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए और बाकी काम जांच एजेंसियों की तरफ से पूरा किया जाएगा. जिला आयुक्तों और स्कूल प्रबंधन से शांति बैठकें करने को कहा गया है और कक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से चलेंगी.

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक विधानसभा के संयुक्त सत्र में हंगामे के आसार

वहीं कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच आज सुबह 11 बजे से शुरु हो रहे विधानमंडल के संयुक्त सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं. इस दौरान मेकेदातू परियोजना के क्रियान्वयन, ठकेदारा संघ द्वारा लगाए गए कमीशन लेने के आरोपों और अन्य चीजों से जुड़े मामले गरमा सकते हैं. 10 दिवसीय सत्र 25 फरवरी तक चलेगा. सत्र के पहले दिन आज कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे जिसमें दोनों सदनों के सदस्य शामिल होंगे. पिछले साल जुलाई में राज्यपाल का पदभार संभालने के बाद गहलोत के लिए संयुक्त सत्र को संबोधित करने का यह पहला मौका होगा.

विधानसभा अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी ने शनिवार को कहा कि कई सालों के बाद राज्यपाल संयुक्त सत्र के लिए विधानसभा कक्ष में कदम रखेंगे. सत्र के हंगामेदार रहने की उम्मीद है क्योंकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस कई मुद्दों पर सरकार को घेर सकती है, जिसमें हिजाब विवाद, कानून व्यवस्था की स्थिति शामिल है. हिजाब विवाद ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. नेताओं, मंत्रियों और नौकरशाहों के खिलाफ कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ द्वारा लगाए गए 40 प्रतिशत कमीशन के आरोपों का मुद्दा भी कांग्रेस उठा सकती है. वहीं भाजपा ने कांग्रेस पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. विपक्ष के नेता सिद्धारमैया ने सत्र की रणनीति पर चर्चा के लिए 14 फरवरी को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई है.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here