देश के इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर सकती है ठंड – 24×7 Khabre Fatafat

0
30

बीते कई दिनों से उत्तर भारत के कई राज्यों में धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली है. लेकिन मौसम विभाग की माने तो जल्द ही राजधानी समेत कई राज्यों के मौसम का मिजाज बदलने वाला है. राज्यों में बारिश होने के आसार है. जिसके कारण एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है. 

दिल्ली एनसीआर में धूप निकलने सें लोगों को गलन वाली ठंड से राहत तो मिली है लेकिन खराब वायु गुणवत्ता ने चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली में कल यानी रविवार को एयर क्वलिटी खराब श्रेणी में दर्ज की गयी. राजधानी का AQI सुबह नौ बजे 244 रहा. वहीं, फरीदाबाद में AQI 258, गुरुग्राम में 216, गाजियाबाद में 238 और नोएडा में 218 यानी खराब श्रेणी में रहा. 

बता दें कि शून्य से 50 के बीच के AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को मध्यम, 201 से 300 के बीच को खराब, 301 से 400 के बीच को बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर माना जाता है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के साथ ही आने वाले दिनों में कई राज्यों में बारिश औऱ पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है. IMD ने बताया कि दिल्ली में भी आने वाले बुधवार यानी 16 फरवरी को बारिश हो सकती है.   

बिहार में कोहरा

मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश और बिहार के कई शहरों की सुबह घने कोहरे के साथ होने की उम्मीद है. 14 से 17 फरवरी इन क्षेत्रों में सुबह और रात में  घना कोहरा पड़ेगा. जिससे लोगों को गाड़ियां चलाने में परेशानी  हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया कि 18 फरवरी को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी होने की संभावना है. 

राजस्थान में ठंड

राजस्थान में फिलहाल लोगों को ठंड का सामना करना पड़ रहा है. रविवार की रात और दिन के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के बावजूद कुछ इलाकों में सर्दी का प्रकोप जारी है. वहीं हरियाणा में दिन के वक्‍त धूप निकलने से लोगों को काफी राहत है. हिमाचल प्रदेश के आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में सोमवार से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण हिमाचल प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा और 17 फरवरी तक बारिश होने का संभावना है.  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here